अरुण जेटली ने कहा- नोटबंदी से बढ़ी टैक्स वसूली, सिर्फ कस्टम्स ड्यूटी में आई कमी

Update: 2017-01-09 10:19 GMT

नई दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को वित्तीय मामले में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद टैक्स में इजाफा हुआ है। जेटली का यह भी कहना है कि दिसंबर 2015 के मुकाबले 2016 दिसंबर में कस्टम ड्यूटी में गिरावट आई है।

कैश की कमी के बाद भी बढ़ा टैक्स

-जेटली ने बताया कि इस दौरान सर्विस टैक्स में 23.9 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई।

-नवंबर महीने में राज्यों की वैट वसूली बढ़ी है। दिसंबर 2016 में सेंट्रल एक्साइज बढ़ी है।

-दिसंबर महीने में सिर्फ कस्टम्स ड्यूटी की वसूली में 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।

-संभावना है कि उपभोक्ताओं को वस्तुएं कम दाम पर उपलब्ध हो सकेगी।

-वह भी इसलिए क्योंकि सोने का आयात प्रभावित हुआ जो कस्टम्स ड्यूटी का बड़ा स्रोत है।

-प्रत्यक्ष कर 12.1 बढ़ा और अप्रत्यक्ष कर में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।

-वित्तीय मामले में इस बढ़ोत्तरी को अच्छा माना जा रहा है।

Tags:    

Similar News