राम मंदिर पर बड़ी खबर: सरकार ने किया ऐलान, इनको मिली ये जिम्मेदारी

अवर सचिव, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के पत्र सं.71011/02/2019, दिनांक- 5 फरवरी 2020 यह अवगत कराते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश दिनांक-09...

Update: 2020-02-19 10:11 GMT

अयोध्या। अवर सचिव, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के पत्र सं.71011/02/2019, दिनांक- 5 फरवरी 2020 यह अवगत कराते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश दिनांक-09 नवंबर, 2019 के एक योजना का अनुमोदन किया है, जिसमें योजना के तहत स्थापित की जाने वाली ट्रस्ट के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज, ट्रस्ट के प्रबंधन, बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के अधिकार, ट्रस्ट के कामकाज तथा मंदिर निर्माण के साथ-साथ अन्य आवश्यक आकस्मिक और पूरक मामले शामिल है।

ये भी पढ़ें-यूनिफार्म सिविल कोड पर सुनवाई आज: मोदी सरकार देगी कोर्ट को जवाब

भारत सरकार द्वारा अनुमोदित योजना के तहत स्थापित की जाने वाली ट्रस्ट के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रुप में प्रदेश सरकार में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी जो, सचिव पद से नीचे न हो, को ट्रस्ट में पदेन सदस्य ते रुप में नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।

पदेन ट्रस्ट के रुप में नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया है

इसके अलावा जिलाधिकारी, अयोध्या को भारत सरकार द्वारा स्थापित किए जाने वाले ट्रस्ट में पदेन ट्रस्ट के रुप में नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया है।



उक्त वर्णित स्थिति में सक्षम स्तर से प्राप्त अनुमोदन के क्रम में भारत सरकार द्वारा अनुमोदित योजना के तहत स्थापित की जाने वाली ट्रस्ट के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रुप में अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग, उत्तर प्रदेश, शासन लखनऊ एवं अनुज कुमार झा, जिलाधिकारी, अयोध्या तो ट्रस्ट में पदेन सदस्य के रुप में नामित किया जाता है।

ये भी पढ़ें-योगी सरकार का फरमान, शांति-व्यवस्था प्रभावित करने वालों से ऐसे निपटेगी प्रशासन

यदि जिलाधिकारी, अयोध्या हिन्दू को मानने वाला हो तो उसके स्थान पर अपर स्थान पर अपर जिलाधिकारी, अयोध्या, जो हिन्दू धर्म को मानने वाले हो पदेन सदस्य होंगे।

आपको बता दें कि अयोध्या में जी के पार्ट 1 स्थित आर 20 मकान है, और सुप्रसिद्ध वकील ,राम जन्म भूमि के 94 वर्षीय योद्धा के परासरण जी का निवास स्थान है। जिसे उन्होंने नवगठित रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को मुख्यालय स्थापित करने हेतु दे दिया है। आज सायं 5 बजे न्यास की प्रथम बैठक यही होगी। वहीं दुसरी ओर खबर आ रही है की प्रधानमंत्री के सचिव रहे निपेंद्र मिश्र को राम मंदिर के ट्रस्टी के रुप में जगह मिल सकती।

Tags:    

Similar News