चीन के तीन नागरिक गलती से घुस आए थे भारत में, सेना ने किया ये हाल

भारत और चीन के बीच बॉर्डर पर तनाव अभी भी बना हुआ है। दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है लेकिन हर बार वार्ता बेनतीजा ही रही।

Update: 2020-09-05 11:14 GMT
नतीजतन हालात जस के तस बने हुए हैं। इस बीच सीमा पर से एक ऐसी खबर आई है। जिसने भारतीय सेना का उदारवादी चेहरे देश के सामने रखा है

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच बॉर्डर पर तनाव अभी भी बना हुआ है। दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है लेकिन हर बार वार्ता बेनतीजा ही रही।

नतीजतन हालात जस के तस बने हुए हैं। इस बीच सीमा पर से एक ऐसी खबर आई है। जिसने भारतीय सेना का उदारवादी चेहरे देश के सामने रखा है। भारतीय सेना ने तीन चीनी नागरिकों की न केवल जान बचाई बल्कि उन्हें खाना, ऑक्सीजन और गर्म कपड़े देकर मदद भी की।

दरअसल ये पूरा मामला कुछ यूं है कि तीन सितंबर को उत्तरी सिक्किम के पठार क्षेत्र में लगभग 17,500 फीट की ऊंचाई पर चीन के तीन नागरिक अपना रास्ता भूलकर पहुंच गये।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की फोटो(साभार-सोशल मीडिया)

यह भी पढ़ें…चुनाव से पहले नीतीश कुमार का दांव, किया ये बड़ा एलान, इन्हें मिलेगी नौकरी

पहले तो भारतीय सैनिकों को उन पर शक हुआ लेकिन जब पता चला कि वे चीन के आम नागरिक हैं गलती से अपना रास्ता भूल बैठे हैं तो भारतीय सेना ने तीनों चीनी नागरिकों की मदद की।

उन्हें खाना खिलाया और उनका इलाज भी कराया। इसके अलावा उन्हें उनके गंतव्य पर सुरक्षित लौटने का रास्ता भी बताया जिसके बाद वे तीनों नागरिक वापस लौट गये।

चीनी नागरिकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल थी। शून्य तापमान में उनके जीवन के खतरे को भांपते हुए भारतीय सेना के सैनिकों ने उन्हें अत्यधिक ऊंचाई और कठोर जलवायु परिस्थितियों से बचाने के लिए ऑक्सीजन, भोजन और गर्म कपड़ों सहित चिकित्सा सहायता प्रदान की थी। जिस पर चीनी नागरिकों ने भारत और भारतीय सेना का शुक्रिया अदा किया।

यह भी पढ़ें…शोविक-मिरांडा खोलेंगे रिया की पोल, आज कोर्ट में पेशी, हो सकती है गिफ्तारी

जेल में कैद युवक की फोटो(साभार-सोशल मीडिया)

चीनी सेना ने भारतीयों को किया अगवा

लद्दाख में सीमा पर भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। अब अरुणाचल प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। चीनी सेना ने पांच लोगों को अगवा कर लिया है।

यह दावा अरुणाचल प्रदेश से कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने किया है। उन्होंने कहा कि चीनी सेना ने सीमा से 5 भारतीयों को उठा ले गई है।

अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग का दावा है कि प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले के पांच लोगों का कथित तौर पर चीन की सेना(पीएलए) ने अपहरण कर लिया गया है।

कुछ महीने पहले भी ऐसी घटना घटी थी। सरकार को चीन की सेना को जवाब देना चाहिए। इसको लेकर निनॉन्ग ने पीएमओ को भी ट्वीट को टैग किया है और जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें…चुनाव से पहले नीतीश कुमार का दांव, किया ये बड़ा एलान, इन्हें मिलेगी नौकरी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News