Assembly Elections 2023 Result: त्रिपुरा-नागालैंड में लहराया भगवा, मेघालय में त्रिशंकु सरकार...PM मोदी बोले Thank You

Tripura Meghalaya Nagaland Assembly Election 2023 Results: आज तीन पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के नतीजे जारी हुए। बीजेपी ने त्रिपुरा में बहुमत हासिल किया है।

Written By :  Jugul Kishor
Newstrack :  aman
Update: 2023-03-02 15:51 GMT

Tripura Meghalaya Nagaland Vote Counting Live Update (Photo: Social Media) 

Tripura Meghalaya Nagaland Election Results 2023: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में गुरुवार (02 मार्च) को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए। भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस चुनाव में बड़ी जीत मिली। करीब-करीब सभी जगहों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। नागालैंड और त्रिपुरा में बीजेपी को जनता ने सत्तासीन किया है। जबकि, मेघालय में बीजेपी के पूर्व सहयोगी नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) को सबसे अधिक सीटों पर जीत हासिल हुई है। फिलहाल तीन राज्यों में से बीजेपी दो राज्यों में स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में आई है। मेघालय में भी बीजेपी के सहयोग से सरकार बनने की उम्मीद है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों को धन्यवाद दिया।  

Live Updates
2023-03-02 14:36 GMT

नागालैंड में एनडीपीपी-बीजेपी की वापसी

नगालैंड विधानसभा चुनाव में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) ने सबसे ज्यादा 25 सीटें हासिल की हैं। वहीं, बीजेपी को 12, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) को 2 और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) ने 6 तथा नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) ने 5 सीटों पर जीत पायी है। राज्य में NDPP-BJP की सरकार बनेगी।

2023-03-02 12:36 GMT

PM मोदी- मेघालय के लोगों का आभारी हूं

प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने समर्थन किया है। @BJP4मेघालय विधानसभा चुनावों में। हम मेघालय के विकास पथ को बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करते रहेंगे और राज्य के लोगों को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी उनके द्वारा किए गए प्रयास के लिए आभारी हूं।'


2023-03-02 12:28 GMT

संगमा बोले- सरकार के लिए एडजस्टमेंट जरूरी

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा (Meghalaya CM Conrad Sangma) ने चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कि हमारे सभी विधायक शिलांग पहुंच रहे हैं। उनसे बात कर और सभी पहलुओं पर चर्चा कर आगे के लिए फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा, हमारी बातचीत अलग-अलग पार्टियों से हो रही है। एक-दो दिन में सब स्पष्ट हो जाएगा। वैचारिक तौर पर लड़ाई थी। इसीलिए चुनाव बीजेपी से अलग लड़ा। जनता ने खंडित जनादेश दिया है। इसीलिए स्थायी सरकार के लिए एडजस्टमेंट करना पड़ेगा। मैंडेट ने साफ किया है कि मेघालय में राष्ट्रीय दलों को आने में अभी समय लगेगा।'

2023-03-02 12:25 GMT

त्रिपुरा में बीजेपी को बहुमत, सत्ता में हुई वापसी

त्रिपुरा में बीजेपी 31 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है, वहीं 1 पर बढ़त बनाए हुआ है। जबकि, लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन को 14 सीटों पर जीत हासिल हुई है। तिपरा मोथा पार्टी (Tipra Motha Party) ने 13 सीटों पर जीत पाई है। आईपीएफटी (IPFT) को एक सीट पर जीत मिली है।

2023-03-02 12:21 GMT

PM मोदी ने त्रिपुरा के लोगों को कहा 'थैंक यू'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत पर त्रिपुरा के लोगों को धन्यवाद कहा। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों को शुक्रिया कहा 


2023-03-02 11:13 GMT

बीजेपी की जीत पर राजनाथ सिंह ने कहा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने बीजेपी की जीत पर ख़ुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'नार्थ ईस्ट में भारतीय जनता पार्टी को शानदार कामयाबी मिली है। बीजेपी को आगामी चुनाव में कर्नाटक में दो तिहाई बहुमत मिलेगा। कांग्रेस मोदी जी के खिलाफ उल्टा सीधा बोलती है। मेघालय में भी बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया।'


2023-03-02 10:46 GMT

त्रिपुरा में हार पर CPI (M) क्या बोली?

त्रिपुरा में करारी हार के बाद CPI (M) नेता एमवी गोविंदन (MV Govindan) ने कहा, 'कांग्रेस के साथ किया गया गठबंधन सही फैसला था। कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी से अकेले नहीं लड़ सकती थी। कांग्रेस का तो पिछले विधानसभा में भी वोट शेयर कम ही था। बावजूद डील की गई। क्योंकि, बीजेपी के खिलाफ एक मोर्चा तैयार किया जा रहा था।

2023-03-02 10:44 GMT

AAP का कांग्रेस पर तंज

पूर्वोत्तर के तीनों राज्य में कांग्रेस की स्थिति सबसे ख़राब है। त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में भी नहीं है। इस पर आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने कहा, कि कृपया ध्यान दें- मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड के चुनाव में आम आदमी पार्टी नहीं लड़ी, कांग्रेस फिर भी हारी है। 


2023-03-02 10:28 GMT

Assembly Elections 2023 Result Live: नागालैंड में रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है। पार्टी की जीत पर रामदास अठावले ने कहा है कि नागालैंड में मेरी पार्टी एनडीए का समर्थन करेगी और रिपब्लिकन पार्टी सत्ता में भागीदारी भी मांगेगी। 

2023-03-02 10:08 GMT

Assembly Elections 2023 Result Live: त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी जीत का जश्न मना रही है। जश्न में सीएम माणिक साहा, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा व सांसद बिप्लब देब शामिल हुए हैं। 

Tags:    

Similar News