मुंबई के इस होटल ने 2 उबले अंडे के लिए वसूले 1700 रुपए

मुंबई का एक होटल इन दिनों चर्चा में है। मुंबई के फोर सीजन्स होटल में दो उबले अंडों के लिए 1,700 रुपये चुकाने पड़े। एक शख्स ने ट्विटर कर यह बात कही है। शख्स का आरोप है कि मुंबई के होटल फोर सीजन्स ने उससे दो अंडों को 1700 रुपए वूसले।

Update: 2019-08-12 15:26 GMT

नई दिल्ली: मुंबई का एक होटल इन दिनों चर्चा में है। मुंबई के फोर सीजन्स होटल में दो उबले अंडों के लिए 1,700 रुपये चुकाने पड़े। एक शख्स ने ट्विटर कर यह बात कही है। शख्स का आरोप है कि मुंबई के होटल फोर सीजन्स ने उससे दो अंडों को 1700 रुपए वूसले।

यह भी पढ़ें...घाटी में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ गृह मंत्रालय ने की बड़ी कार्रवाई

कार्तिक धर नाम के यूजर्स ने बाकायदा होटल का बिल भी ट्वीट किया है जिसमें दो उबले अंडों के लिए 1700 रुपये चार्ज किया गया है।

'ऑल द क्वींस मेन' के लेखक द्वारा ट्वीट किए गए बिल में दिखाई दे रहा है कि होटल ने दो आमलेट के लिए भी उनसे उतनी ही कीमत वसूली है। हालांकि अभी तक इसे पूरे घटना क्रम पर होटल की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें...इमरान के पास सिर्फ बहादुर शाह बनने का विकल्प | Yogesh Mishra Blog

बता दें, इससे पहले अभिनेता राहुल बोस ने चंडीगढ़ के जेडब्ल्यू मेरियट होटल पर दो केले के दाम 442 रुपये वसूलने का आरोप लगाया था। केला विवाद के बाद चंडीगढ़ के आबकारी एवं कराधान विभाग ने जेडब्ल्यू मेरियट होटल पर 25,000 रुपये जुर्माना लगाया था।

Tags:    

Similar News