MSSC Scheme: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने MSSC में किया निवेश, खाता खुलवाने के लिए पहुंची पोस्ट ऑफिस

MSSC Scheme: केंद्र सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2023 में महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए महिला सम्मान बचत पत्र 2023 की घोषणा की थी। इस योजना की शुरुआत 1 अप्रैल से हो गई है। स्मृति ईरानी ने इन योजना का सभी महिलाओं व लड़कियों से अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील भी की है।

Update: 2023-04-27 14:41 GMT
MSSC Scheme (सोशल मीडिया)

MSSC Scheme: केंद्र सरकार द्वारा महिला और लड़कियों को आर्थिक आत्मनिर्भर बनाने के लिए हाल के दिन में एक नई बचत योजना की शुरुआत की है। इस योजना का नाम महिला सम्मान बचत पत्र (Mahila Samman Saving Certificate) है। महिलाओं के बीच यह योजना अधिक से अधिक पॉपुलर हो, इसके लिए मोदी सरकार की एक महिला केंद्रीय मंत्री ने MSSC में निवेश किया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने महिला सम्मान बचत पत्र 2023 में अपना खाता खुलवाया है। नई सेविंग स्कीम में खाता खुलवाने के बाद बकायदा केंद्रीय मंत्री ईरानी ने अपने ट्विटर हैंडल निवेश के दौरान की कई फोटोएं शेयर की।

ट्विटर पर शेयर की फोटोएं

महिला सम्मान बचत पत्र में खाता खुलवाने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आम नागरिक की तरह पोस्ट ऑफिस में पहुंची। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने MSSC में खाता खुलवाने के लिए लाइन में लगीं। नंबर आते ही केंद्रीय मंत्री का महिला सम्मान बचत पत्र का खाता खोला गया। इस दौरान उन्होंने खाता खुलवाने वाली सारी औपचारिकताएं पूरी कीं, जैसे हर किसी निवेशक के लिए हैं। MSSC में खाता खुलते ही केंद्रीय मंत्री को पोस्ट ऑफिस के कम्यूटर ऑपरेटर ने रसीद भी प्रदान की। MSSC में निवेश करने बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फोटों को साक्षा किया, जिसके बाद लोगों को पता कि केंद्रीय मंत्री ने भी MSSC में निवेश किया है।

बजट 2023 में हुई थी घोषणा

दरअसल, केंद्र सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट-2023 में महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए महिला सम्मान बचत पत्र 2023 की घोषणा की थी। इस योजना की शुरुआत 1 अप्रैल से हो गई है। केंद्र सरकार इस योजना पर आकर्षक ब्याज भी प्रदान करती है। स्मृति ईरानी ने महिला सम्मान बचत पत्र का सभी महिलाओं लड़कियों से अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील भी की है।

क्या है महिला सम्मान बचत पत्र योजना

महिला सम्‍मान बचत पत्र योजना केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई एक नई छोटी बचत योजना में से एक है। यह वन टाइम सेविंग स्कीम है। इसकी घोषणा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023 में थी। 1 अप्रैल से महिला सम्‍मान बचत पत्र योजना शुरू हो चुकी है। केंद्र सरकार इस योजना पर सालाना आधार पर 7.5 फीसदी का ब्याज प्रदान करती है। इस योजना का लाभ कोई भी महिला अपने नजदीकी डाकघर में खाता खुलवा सकती हैं।

कोई भी महिला मात्र इतने रुपए से कर सकती निवेश

MSSC में देश की सभी महिलाएं निवेश कर सकती हैं। अगर किसी लड़की की आयु 10 साल या उससे अधिक है तो वह भी महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट का लाभ ले सकती है। योजना पर निवेशक न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 2 लाख रुपये तक की राशि जमा कर सकता है। इस योजना में दो साल तक के लिए निवेश किया जा सकता है और यह योजना पूरी तरह कर मुक्त है। इसमें 7.5 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज तिमाही आधार मिलता है।

Tags:    

Similar News