मॉडल मेनका से पहली नजर में हुआ था संजय गांधी को इश्क वाला LOVE

गांधी परिवार की छोटी बहू और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी इस बार सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। फिलहाल वह पीलीभीत से बीजेपी सांसद हैं। मेनका गांधी की पहचान हिंदुस्तान के सबसे बड़े सियासी घराने की बहू रूप में हैं।

Update: 2019-05-08 11:42 GMT

नई दिल्ली: गांधी परिवार की छोटी बहू और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी इस बार सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। फिलहाल वह पीलीभीत से बीजेपी सांसद हैं। मेनका गांधी की पहचान हिंदुस्तान के सबसे बड़े सियासी घराने की बहू रूप में हैं, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे स्वर्गीय संजय गांधी की पत्नी बनने से पहले उनकी खुद की एक अलग पहचान भी रही। आईए बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें...

26 अगस्त 1956 को देश की राजधानी दिल्ली में जन्मीं मेनका गांधी बहुमुखी प्रतिभा की धनी रही हैं। मेनका गांधी का शुरु से से ही मुखर रहीं। अपने कॉलेज के दिनों में वह कई सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेती रहीं। साथ ही उन्होंने मॉडलिंग भी की। संजय गांधी से मुलाकात से पहले उन्होंने बॉम्बे डाइंग के लिए एक विज्ञापन भी किया था।

यह भी पढ़ें...दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी से पूछे ये तीन खास सवाल

मेनका गांधी ने लॉरेंस स्कूल से पढ़ाई की है। लेडी श्री राम कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन किया, इसके बाद जवाहरलाल यूनिवर्सिटी से जर्मन भाषा की पढ़ाई पूरी की। अपने कॉलेज के दौरान उन्होंने कई ब्यूटी कांटेस्ट के ख़िताब जीते। उनकी पर्सनालिटी और हाजिर जवाबी उन्हें मॉडलिंग में ले आई।

यह भी पढ़ें...यह सिर्फ सब्जी नहीं,नैचुरल एंटीबायोटिक है,जो हर बीमारी के इलाज में है मददगार

एक पारिवारिक शादी में उनकी मुलाकात संजय गांधी से हुई। कहा जाता है दोनों के बीच पहली ही मुलाकात में प्यार हो गया। इंदिरा गांधी द्वारा देश में आपातकाल लगाने से ठीक पहले सितम्बर 1974 में संजय गांधी और मेनका गांधी की शादी हो गई।

Tags:    

Similar News