New Year से पहले 20 लाख लोगों को मोदी सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा

देश के 20 लाख लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नरेंद्र मोदी सरकार दिल्ली के 88 गावों को शहरीकृत गांव घोषित करने का निर्णय लिया है। देश के पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर यह जानकारी रविवार को एक ट्वीट के माध्यम से दी।

Update: 2019-11-17 10:10 GMT

नई दिल्ली: देश के 20 लाख लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नरेंद्र मोदी सरकार दिल्ली के 88 गावों को शहरीकृत गांव घोषित करने का निर्णय लिया है। देश के पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर यह जानकारी रविवार को एक ट्वीट के माध्यम से दी।

उन्होंने बताया कि इन गांवों में रहने वाले लोगों को सारी सुविधाएं मिलेंगी, प्लान पास होंगे। यहां के लोगों को आसानी से कर्ज मिल सकेगा और साथ ही सड़क भी बन सकेगी।



ये भी पढ़ें...नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी पीएम नरेंद्र मोदी से मिले

अनाधिकृत कॉलोनियों में रह रहे लोगों को भी मिलेगा फायदा

दिल्ली में कुल 1,797 अवैध कॉलोनी हैं। सरकार के इस फैसले से इन कॉलोनियों में रहने वाले करीब 40 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।

बताते चले कि बीते अक्टूबर माह में ही केन्द्र सरकार ने एक कैबिनेट बैठक में दिल्ली के अनाधिकृत कॉलोनियेां में रहने वाले 40 लाख लोगों को घर का मालिकाना हक देने का फैसला किया था।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस वार्ता में बताया था कि केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली की अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें...भ्रष्टाचार पर बड़ा वार करने की तैयारी में मोदी सरकार, अब नहीं बचेंगे ये अधिकारी

दिल्ली की 1797 अनियमित कॉलोनियां होंगी नियमित

दिल्ली में 1797 अनियमित कॉलोनियां हैं। कुछ पॉश कॉलोनी जैसे सैनिक फार्म, अनंत राम डेरी जैसी कॉलोनी इनमें शामिल नही हैं। भले ही ये कालोनी सरकारी या निजी जमीन पर बनी हो। इन कालोनी मे रहने वाले लोगो को बहुत मामूली शुल्क देना होगा।

हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि दिल्ली एनसीआर की आबादी 2 करोड़ से अधिक है। ये दिल्ली के लिए क्रांतिकारी कदम है। सभी को मालिकाना हक दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें...विजय दिवस पर पुतिन ने दिया मोदी को न्योता, प्रधानमंत्री का रहा ऐसा रिएक्शन

Tags:    

Similar News