मोदी सरकार माता वैष्णो देवी के भक्तों को देने जा रही ये बड़ा तोहफा

रेलवे मंत्रालय ने दिल्ली-कटरा रूट पर वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल रन को हरी झंडी दे दी है। इस रूट पर ट्रेन 130 किमी/घंटा की स्पीड से चलाई जाएगी।

Update: 2019-06-27 04:53 GMT

नई दिल्ली: माता वैष्णो देवी के दर्शन को जाने वाले भक्तों को मोदी सरकार ने देश की सबसे आधुनिक और सेमी बुलेट ट्रेन वंदे भारत का तोहफा बहुत जल्द देने जा रही है। ये ट्रेन महज आठ घंटे में यात्रियों को कटरा पहुंचा देगी।

बहुत जल्द इस रूट पर इसका ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। रेलवे मंत्रालय ने दिल्ली-कटरा रूट पर वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल रन को हरी झंडी दे दी है। इस रूट पर ट्रेन 130 किमी/घंटा की स्पीड से चलाई जाएगी।

ये भी पढ़ें— कश्मीर की हालात हर हाल में सुधारेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से कटरा स्टेशन के बीच चलने वाली वंदे भारत के सफर के बीच अंबाला जंक्शन, लुधियाना, जम्मूतवी इन्हीं तीन स्टेशन पर ही स्टॉपेज दिया जाएगा। इसके बाद ट्रेन सीधे कटरा पहुंचेगी। अभी दिल्ली से कटरा पहुंचने में 11 से 12 घंटे का समय लग जाता है।

बता दें कि रेलवे मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक वंदे भारत सुबह 6 बजे नई दिल्ली से कटरा स्टेशन के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन के सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर अंबाला जंक्शन पर पहुंचने का अनुमान है। यहां पर दो मिनट रखने के बाद यह ट्रेन आगे के लिए रवाना होगी। ट्रेन 9.22 बजे लुधियाना पहुंचेगी। ट्रेन यहां से 9 बजकर 24 मिनट पर छूट जाएगी और 12बजकर 40 मिनट पर जम्मू तवी स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन दोपहर दो बजे कटरा स्टेशन पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें— हरियाणा में आज थम सकते हैं ट्रेनों के पहिये, किसान आंदोलन के लिए हैं तैयार

कटरा से वंदे भारत दोपहर 3 बजे कटरा स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। ट्रेन रात 11 बजे के करीब दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन 4 बजकर 18 मिनट पर जम्मू तवी स्टेशन, शाम 7 बजकर 36 मिनट पर लुधियाना और रात 20 बजकर 56 मिनट पर अंबाला स्टेशन पहुंचेगी।

Tags:    

Similar News