पाकिस्तान से बदला लेने वाली महिला, सभी को सीखना चाहिए इनकी बहादुरी से

लंदन में एक भारतीय महिला की बहादुरी या यूं कहे देश प्रेम की वीडियो सामने आई है। जहां पाकिस्तान और खलिस्तान के समर्थक तिरंगे का अपमान कर रहे थे

Update: 2019-08-18 07:45 GMT
पाकिस्तान से बदला लेने वाली महिला, सभी को सीखना चाहिए इनकी बहादुरी से

लंदन: लंदन में एक भारतीय महिला की बहादुरी या यूं कहे देश प्रेम की वीडियो सामने आई है। जहां पाकिस्तान और खलिस्तान के समर्थक तिरंगे का अपमान कर रहे थे और ये देख कर महिला खुद को रोक नहीं पाई। महिला जाकर उनसे भीड़ गई और तिरंगे को उनके हाथ से छीन लिया। जिस महिला का वीडियो वायरल हो रही है वो भारतीय महिला पत्रकार हैं और उनका नाम पूनम जोशी है। पूनम की ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में बनी इस फिल्म का पोस्टर सात समंदर पार लंदन में हुआ रिलीज

इस वजह से छीना तिरंगा-

बताया जा रहा है कि लंदन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय हाई कमीशन के बाहर लोग आजादी का जश्न मना रहे थे। हाई कमीशन में तिरंगा फहराने के बाद पाकिस्तानी और खलिस्तान के समर्थक वहां आकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इसी बीच खलिस्तान के समर्थकों ने तिरंगे का अपमान करने की कोशिश की। तभी भारतीय महिला पत्रकार, जो कि स्वतंत्रता दिवस की कवरेज करने गई थीं, वो विरोध कर रहे समर्थकों से भिड़ गईं और उनसे तिरंगे को छीन लिया।

यह भी पढ़ें: बेटे तैमूर और पति को लंदन छोड़ अचानक भारत लौट आईं करीना कपूर, ये है बड़ी वजह

वहीं एक मीडिया एजेंसी ने ट्वीटर पर इस घटना की वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि, पूनम पांडे लंदन के भारतीय हाई कमीशन के बाहर स्वतंत्रता दिवस की कवरेज करने पहुंची थी। जहां पाकिस्तान और खलिस्तान के समर्थक विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे। वहां मौजूद खलिस्तान के समर्थक तिरंगे का अपमान करने लगे। जिसे भारतीयों ने उनसे छीन लिया।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की नापाक हरकत, स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू-कश्मीर में की गोलीबारी

ये वीडियो वायरल होने के बाद लोग पूनम की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोग उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मान देने के लिए भी कह रहे हैं। एक यूजर ने पूनम की तारीफ करते हुए लिखा है कि, भारतीय नारी, आतंकियों पर भारी।

Tags:    

Similar News