अभी-अभी मची भगदड़: जुलूस में ताबड़तोड़ चले पत्थर, कई लोग घायल

गौरतलब है कि आज लोहरदगा में कई हिंदू संगठनों ने सीएए के समर्थन में जुलूस निकाला था। जुलूस शांतिपूर्ण चल रहा था। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध भी किए गए थे। इसी दौरान उपद्रवियों ने अचानक पत्थरबाजी की जिससे माहौल खराब हो गया।

Update: 2020-01-23 10:37 GMT

लोहरदगा: शहर के अमलाटोली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में निकाले गए जुलूस पर दो गुटों में हिंसक झड़प देखने को मिला। इससे पूरे शहर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार इस दौरान पत्थर और पेट्रोल बम चले हैं। पुलिस के वाहनों के साथ आम लोगों के वाहनों को आग भी लगाया गया है।

पुलिस को आंसू गैंस के गोले छोड़ने पड़े

पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैंस के गोले छोड़ने पड़े। अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। जुलूस में शामिल लोगों पर पथराव किया गया। कई लोग बुरी तरह घायल हो गए।

ये भी पढ़ें—नेताजी का मंदिर: समर्थकों ने सुभाष चंद्र बोस को दिया देवता का दर्जा

पुलिस के कई जवान भी इस घटना में घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने एहतियातन शहर में कर्फ्यू लागू कर दिया है। पुलिस पूरे मामले में कड़ी नजर बनाए हुए है।

इलाके में धारा 144 लगा दिया गया

इस बीच छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त विनोद कुमार लोहरदगा के लिए रवाना हो गये हैं। झड़प में कई घर, दुकान और वाहन में आग लगा दी गई है। इलाके में धारा 144 लगा दिया गया है। हमलावरों ने एसपी प्रियदर्शी आलोक को भी निशाना बनाया।

ये भी पढ़ें—पलक झपकते दुनिया तबाह! सिर्फ एक तीली से मचेगा तांडव, इतने घातक हैं ये हथियार

झड़प इतना भयानक था कि ईंट-पत्थर, टूटी हुई कुर्सियों से सड़क भर गया। घटना के बाद एसडीओ ज्योति कुमारी झा ने कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी।

कैसे शुरू हुआ विवाद

गौरतलब है कि आज लोहरदगा में कई हिंदू संगठनों ने सीएए के समर्थन में जुलूस निकाला था। जुलूस शांतिपूर्ण चल रहा था। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध भी किए गए थे। इसी दौरान उपद्रवियों ने अचानक पत्थरबाजी की जिससे माहौल खराब हो गया।

Tags:    

Similar News