भारी बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में मौसम होगा भयानक, पड़ेगी भीषण ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और उत्‍तरी राजस्‍थान में सोमवार से शीतलहर चल सकती है। 4 दिन तक ऐसा ही मौस रहेगा। रविवार को महाराष्‍ट्र, गोवा, गुजरात, और पश्चिमी मध्‍य प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है।

Update: 2021-01-10 04:01 GMT
अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात होने का अंदेशा है।

नई दिल्‍ली: देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है, तो वहीं कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही और शीतलहर चल रही है। इसकी वजह तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जम्‍मू कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के अधिकतर इलाकों में रुक रुक कर बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्‍तर पश्चिमी भारत के ज्यादातर इलाकों में न्‍यूनमम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और उत्‍तरी राजस्‍थान में सोमवार से शीतलहर चल सकती है। 4 दिन तक ऐसा ही मौस रहेगा। रविवार को महाराष्‍ट्र, गोवा, गुजरात, और पश्चिमी मध्‍य प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया है कि 10 जनवरी से पर्वतीय राज्यों में बल्कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार में भी शीत लहर चलेगी। एक सप्ताह तक यह दौर जारी रहेगा, क्योंकि इस दौरान उत्तर भारत के पहाड़ों पर किसी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें...UP में बर्ड फ्लू की दस्तक: इन राज्यों में फैला वायरस, 1200 पक्षियों की मौत

10 से 20 जनवरी के बीच इन सभी राज्यों में न्यूनतम तापमान फिर से गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा जा सकता है। कई इलाकों में तापमान के 4 डिग्री के करीब पहुंचने की आशंका है।

मध्य प्रदेश में हो सकती है बारिश

पश्चिम अफगानिस्तान और अरब सागर में दो सिस्टम बना हुआ है जिसके कारण प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। अगले 48 घंटों में भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर और सागर संभाग में बारिश हो सकती है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर संभाग में ओले पड़ने की संभावना है। राज्य के अधिकतम तापमान में बृद्धि दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें...सेना का तगड़ा जवाब: पाकिस्तान में मची तबाही, कई सैनिक ढेर और चौकियां ध्वस्त

इन इलाकों में पड़ेगी ठंड

उत्तर पश्चिम भारत में आने वाले चार पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तामपान तीन से पांच डिग्री की गिरावट आ सकती है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि नौ और दस जनवरी की सुबह पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में छिटपुट स्थानों और दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा उत्तर पश्चिम मध्यप्रदेश में घना कोहरा छाया रह सकता है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News