मूसलाधार बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में 3 दिन जमकर बरसेंगे बादल, चलेगी शीतलहर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि अफगानिस्‍तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका सीधा असर भारत के हिमालयी क्षेत्र पर हो रहा है। इसके अलावा भारत के मैदानी इलाकों बुधवार से इसका प्रभाव दिखेगा। इससे ठंड बरकरार रहेगी।

Update:2021-02-03 08:38 IST
पश्चिमी विक्षोभी की वजह से 3 और 4 फरवरी को जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्‍तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है।

नई दिल्‍ली: देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों और मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है। कोहरा और शीतलहर की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम के जानकार के मुताबिक, फिलहाल अभी ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि अफगानिस्‍तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका सीधा असर भारत के हिमालयी क्षेत्र पर हो रहा है। इसके अलावा भारत के मैदानी इलाकों बुधवार से इसका प्रभाव दिखेगा। इससे ठंड बरकरार रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभी की वजह से 3 और 4 फरवरी को जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्‍तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है। तो वहीं मौसम विभाग ने बर्फबारी होने की भी संभावना जताई है। उत्‍तराखंड में ऐसा ही मौसम 4 और 5 फरवरी को रहेगा।

ये भी पढ़ें...देश भर में NRC लागू करने पर विचार नहीं, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के कुछ इलाकों में 4 फरवरी को अधिक बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी की निम्‍न हवाएं की वजह से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्‍तरी राजस्‍थान, उत्‍तर पश्चिम मध्‍य प्रदेश, पश्चिमी यूपी और दिल्‍ली में भी 4 फरवरी को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें...Newstrack Top-5 खबरें: संसद में हंगामे से बोर्ड परीक्षा की तारीखों के एलान तक

मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वी यूपी, पूर्वी मध्‍य प्रदेश और उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ में 5 फरवरी को तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है। अब मौसन में होने जा रहे इस बदलाव के बाद एक बार फिर ठंड और बढ़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें...पाकिस्तान की बड़ी साजिश, घुसपैठ के लिए जंगलों में लगाई आग, जम्मू में हाई अलर्ट

अभी पड़ेगी भीषण ठंड

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पंजाब, हरियाणा और देश के कई राज्यों के अधिकतर इलाकों में भी भीषण ठंड पड़ रही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकतर इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रह रहा है। मंगलवार को यूपी के अधिकतर इलाकों कोहरे ने अपनी चपेट में ले लिया है। मौसम विभाग के मुताबिक ऐसे ही मौसम एक-दो दिन और बना रह सकता है। इस दौरान ठिठुरन भरी सर्दी बरकरार रहेगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News