भारत में तबाही! ऊंची पहाड़ियों पर रुका यातायात, अगले 24 घंटे भारी

अब तक देश के राज्य भारी बारिश और बाढ़ से जूझ रहे थे। कई इलाकों में बाढ़ की वजह से कई मौतें हो गईं, जबकि कई लोग अभी तक लापता हैं। अभी भी कई राज्यों में राहत कार्य जारी है। एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

Update: 2023-07-21 12:43 GMT

नई दिल्ली: भारी बारिश और बाढ़ के बाद देश के कई इलाकों में सोमवार को बर्फबारी हुई। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिलों में यह नजारा देखने को मिला। वहीं, अब यातायात बर्फबारी के चलते प्रभावित हो गया है। रानी नाला और रोहतांग दर्रे के बीच मनाली-लेह राजमार्ग पर बर्फबारी के चलते यातायात रुक गया है।

यह भी पढ़ें: दशहरा स्पेशल: भगवान राम के लिए रावण ने किया था यज्ञ, जानिए क्यों

इसके अलावा अब बर्फबारी की वजह से कीलोंग-मनाली मार्ग पर सभी नियमित बसों को रोक दिया गया है। यही नहीं, बर्फबारी होने के बाद रविवार को कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ने लगी है। इसपर मौसम विभाग का कहना है कि कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसकी वजह से संचार सेवा बाधित होगी।

बढ़ गई ठंड

बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ने के बाद रविवार सुबह श्रीनगर में लोगों को स्वेटर और जैकेट जैसे गर्म कपड़े पहने देखा गया। एक अधिकारी ने कहा, ‘शहर में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिए सामान्य है।’ वहीं, असम, मेघालय पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, कनार्टक, तेलंगाना, में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना भी है।

यह भी पढ़ें: कालाधन: आ गई स्विस बैंक की पहली लिस्ट, जानिए पूरी डिटेल

बता दें, अब तक देश के राज्य भारी बारिश और बाढ़ से जूझ रहे थे। कई इलाकों में बाढ़ की वजह से कई मौतें हो गईं, जबकि कई लोग अभी तक लापता हैं। अभी भी कई राज्यों में राहत कार्य जारी है। एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

Tags:    

Similar News