अभी और ठंड से कांपेगा देश, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

पूरे भारत में सर्दी की मार जारी है लेकिन ऐसा लगता है कि उत्तर भारत में इसका असर सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। यहां पर शीतलहर ने पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Update: 2019-12-24 09:12 GMT

नई दिल्ली: पूरे भारत में सर्दी की मार जारी है लेकिन ऐसा लगता है कि उत्तर भारत में इसका असर सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। यहां पर शीतलहर ने पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्‍ली समेत उत्‍तर भारत के इलाकों में ठिठुराने वाली ठंड से राहत मिलने का कोई अंदाजा नहीं है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में उत्‍तर भारत में न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री तक जा सकता है। इससे उत्‍तर भारत के इलाकों में पाला पड़ने की आशंका है।

ये भी पढ़ें:‘अटल’ की प्रतिमा का लोकार्पण करने लखनऊ आ रहे PM मोदी, ये है पूरा कार्यक्रम

दक्षिण में हो सकती है बारिश

मौसम एजेंसी स्‍काइमेट वेदर के मुताबिक, इस हफ्ते उत्तर-पूर्वी मॉनसून विदा हो जाएगा। वैसे तो, इसकी सक्रियता से तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना समेत दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं चेन्नई में 25-26 दिसंबर तक बारिश हो सकती है। उत्‍तर भारत में कोई पश्चिमी विक्षोभ या अन्‍य सिस्‍टम नहीं आने वाला है, फ‍िर भी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी लोगों की परेशानियां बढ़ा सकती है। आपको बता दें कि वैसे मैदानों में मौसम सर्द शुष्‍क बना रहेगा।

हिमाचल के केलांग में न्यूनतम तापमान -14.3 और अधिकतम तापमान -5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्‍य के मैदानी इलाको में भी तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है जिससे पानी पाइपों में ही जम गया है। उत्‍तराखंड में भी ठंड से हाल बेहाल हैं। रुद्रप्रयाग स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में करीब 6 फीट बर्फ जमी है। उच्च हिमालय में नियमित अंतराल पर बर्फबारी जारी है। भारी बर्फबारी की वजह से समुद्रतल से 9500 फीट से लेकर 10500 फीट तक की ऊंचाई पर स्थित विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थल औली का नजारा देखते ही बन रहा है।

ये भी पढ़ें:सुपरहिट फिल्म ‘हंगामा’ के सीक्वल में नजर आएंगे ये सितारे, इस दिन होगी रिलीज

पूर्वोत्तर भारत में भी ठंड का कहर जारी

अरुणाचल प्रदेश और उत्तरी असम में बारिश के आसार हैं। साथ ही साथ असम की घाटियों समेत पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखी जा सकती है। हरियाणा और पंजाम में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। हरियाणा, शिमला और जम्मू में भी कम तापमान दर्ज किया गया। पंजाब में भी धुंध की वजह से ठंड का प्रकोप जारी है। सोमवार को बठिंडा का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, हिमाचल के साथ ही इन राज्‍यों में भी आगले कुछ दिनों में पाला पड़ने की आशंका है।

Tags:    

Similar News