जानिए कौन हैं सुषमा स्वराज की इकलौती बेटी, करती हैं ये काम

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार देर रात निधन हो गया है। सुषमा की शाजी साल 1975 में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील स्वराज कौशल से हुई थी।

Update: 2019-08-07 08:33 GMT

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार देर रात निधन हो गया है। सुषमा की शाजी साल 1975 में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील स्वराज कौशल से हुई थी।

स्वराज कौशल तीन साल तक मिजोरम के राज्यपाल भी रहे हैं। सुषमा की ए‍क बेटी है जिसका नाम बांसुरी कौशल है।

यह भी पढ़ें…अलविदा सुषमा : निधन के 1 घंटे पहले ये थे दीदी के आखिरी बोल

बांसुरी सुषमा स्वराज की इकलौती बेटी हैं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से ग्रेजएशन की पढ़ाई की है। इनर टेम्पल से कानून में बैरिस्टर की डिग्री ली इसके बाद अपने पिता की तरह क्रिमिनल लॉयर हैं।

बांसुरी कौशल दिल्ली हाईकोर्ट और देश के सुप्रीम कोर्ट में क्रिमिनल लॉयर हैं।

यह भी पढ़ें…अलविदा सुषमा स्वराज: इन 10 बातों के लिए हमेशा की जाएंगी याद

सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल भारत में एक क्राइम वकील हैं। वह 34 वर्ष की आयु में भारत के सबसे युवा एडवोकेट जनरल थे और 1990 से 1993 तक मिजोरम के राज्यपाल थे।

इस समय वे भारत के सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं, और 1998 से 2004 तक संसद सदस्य रहे।

Tags:    

Similar News