झारखंड में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन, WHO करेगा निगरानी

झारखंड में कोरोना वैक्सीन का ड्राइ रन किया गया। राजधानी रांची के सदर अस्पताल में हेल्थ वर्कर्स के बीच इसका मॉक ड्रिल किया गया। WHO के कंसलटेंट डॉ. अनूभ ने बताया कि, वैक्सीनेशन की पूरी प्रक्रिया के दौरान WHO इसकी निगरानी करेगा। साथ ही SOP का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।;

Update:2021-01-02 18:21 IST
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव, नितिन कुलकर्णी ने भी इस बात पुष्टि की है कि इस तरह का नोटिस विभाग के अधिकारियों द्वारा जारी किया गया था।

रांची: झारखंड में कोरोना वैक्सीन का ड्राइ रन किया गया। राजधानी रांची के सदर अस्पताल में हेल्थ वर्कर्स के बीच इसका मॉक ड्रिल किया गया। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गानाइजेशन की मानें तो झारखंड में शुरुआत में क़रीब एक लाख स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंट लाइन वॉरियर के बीच टीकाकरण किया जाएगा। इसकी पूरी मैपिंग कर ली गई है। तमाम ज़िलों से लाभुकों के नाम मंगा लिए गए हैं। WHO के कंसलटेंट डॉ. अनूभ ने बताया कि, वैक्सीनेशन की पूरी प्रक्रिया के दौरान WHO इसकी निगरानी करेगा। साथ ही SOP का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 51 लाख रुपये की भैंस बेच कर किसान आंदोलन में लंगर लगाया, जानें पूरी बात

वैक्सीन सेंटर की व्यवस्था

वैक्सीन सेंटर में कुल तीन कमरों की व्यवस्था की गई है। पहला कमरा वेंटिंग रूम के तौर पर रहेगा। इसमें लाभार्थी को बैठाकर उसके नाम-पता का मिलान किया जाएगा। कमरा नंबर दो में लाभार्थी को टीका दिया जाएगा। टीका पड़ने के बाद लाभार्थी को कमरा नंबर तीन पर ले जाया जाएगा। इस दौरान उसका अवलोकन किया जाएगा। डॉक्टरों की निगरानी में उसे कुछ देर रुकना पड़ेगा। स्थिति अगर बिगड़ती है तो उसे अलग कमरा में ले जाया जाएगा जहां डॉक्टर मौजूद रहेंगे। साथ ही मौके पर एंबुलेंस की भी व्यवस्था रहेगी। पूरी प्रक्रिया में केंद्र सरकार के गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री की समीक्षा

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि, कोरोना वैक्सीन को लेकर ICMR की गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। विभाग की ओर से पूरी तैयार कर ली गई है। ज़िला के उपायुक्तों को भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वैक्सीनेशन को लेकर जो मानव संसाधन की आवश्यक्ता है उसकी भी उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि, वैक्सीन को किस तापमान में रखना है इसे लेकर ICMR की गाइडलाइंस का इंतज़ार किया जा रहा है। राज्य सरकार ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

ये भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन के लिए इस ऐप पर होगा रजिस्ट्रेशन, यहां है पूरी डिटेल्स

कोरोना वायरस की स्थिति

झारखंड में एक जनवरी 2021 तक कोविड 19 के मरीज़ों की कुल संख्या 1 लाख 15 हज़ार 241 है। इसमें से सक्रिय मरीज़ों की तादाद 1682 है। राज्यभर में अबतक 1030 की संख्या में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की जान गई है। राजधानी रांची में कोविड 19 के पीड़ितों की संख्या 30 हज़ार 557 है। इसमें सक्रिय मरीज़ों की तादाद 795 है। राज्य सरकार का दावा है कि, कोरोना वायरस से निपटने में हेमंत सरकार ने बेहतर काम किया है।

रांची से शाहनवाज़ की रिपोर्ट

Tags:    

Similar News