शादी के 8 साल बाद भी नहीं हो रही थी संतान, पत्नी ने पति को जलाकर मार डाला

लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस मामले में धारा 302 के तहत केस दर्ज करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

Update: 2020-11-06 09:19 GMT
पुलिस को जैसे ही इस वारदात की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंच गई। मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने तत्काल आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

सतना: मध्य प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति को ही जिंदा जलाकर मार दिया। वाकया करवाचौथ के दिन का है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पत्नी ने बच्चा नहीं होने को लेकर हुए विवाद के बाद पति पर केरोसिन डालकर उसे जिंदा जला दिया।ये पूरी घटना गंधवानी के बोरडाबरा गांव की है।

बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में करीब डेढ़ बजे के पत्नी ने पति को जिंदा जलाने की कोशिश की। इस घटना में उसका पति बुरी तरह से जख्मी हो गया।

उसे घायल अवस्था में ही डिस्ट्रिक्ट हास्पिटल में एडमिट रेफर किया गया जहां उसकी डेथ हो गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।

डेडबॉडी (फोटो:सोशल मीडिया)

ये भी पढ़े…रैपर को ट्रंप का सपोर्ट करना पड़ा भारी, गर्लफ्रेंड ने लिया ऐसा फैसला

दोनों एक दूसरे पर करते थे शक

बता दें कि घटना के समय आरोपी महिला के पति की छोटी बहन घर पर ही थी और वो खाना खाकर सो गई थी। पति जब रात में 11 बजे घर पहुंचा तो बच्चे की बात को लेकर ही दोनों का झगड़ा शुरू हो गया।

दोनों को एक दूसरे पर दूसरी शादी कर लेने का शक था जिसके बाद पत्नी ने इस तरह का खौफनाक कदम उठा लिया।पुलिस ने घटना के बारें में बताया कि विवाद होने का मुख्य कारण शादी के 8 साल बाद भी संतान का नहीं होना था।

दोनों के बीच आए दिन इस बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। घटना वाले दिन कहा-सुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पत्नी हिरलबाई ने केरोसीन डालकर पति तोप सिंह के शरीर में आग लगा दी।

ये भी पढ़े…बिहार चुनावः नित्यानंद राय बोले विपक्ष के शरीर में दर्द, गरीब का बेटा बना है पीएम

 

अस्पताल में तोड़ दिया दम

आग लगते ही तोप सिंह इधर उधर भागने लगे। उनके चीखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां जमा हो गये। उन्होंने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक वो बुरी तरह जख्मी हो चुके थे। गम्भीर हालात में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनकी डेथ हो गई।

लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस मामले में धारा 302 के तहत केस दर्ज करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

गंधवानी थाना के प्रभारी जयराज सोलंकी ने बताया कि मौत से पहले पीड़ित पति का भी बयान लिया गया और उसी आधार पर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़े…पाकिस्तान किसे चाहता है अमेरिका का राष्ट्रपति बने, जानिए डोनाल्ड ट्रंप या बिडेन

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News