इस गांव में 13 घंटे नाइट गाउन नहीं पहन सकती महिलाएं, पकड़े जाने पर भरना होगा जुर्माना

Update:2018-11-10 14:52 IST

नई दिल्ली: हमारे देश में कई ऐसी चीजें हैं, जिनके बारे में सुनकर शायद हमें उनपर विश्वास न हो। एक ऐसा ही मामला आंध्र प्रदेश के वेस्ट गोदावरी डिस्ट्रिक्ट के थोकलापल्ली गांव का है। आपको जानकर हैरानी होगी कि थोकलापल्ली गांव में महिलाएं 13 घंटे यानी सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक नाइट गाउन या नाइटी नहीं पहन सकती हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’ ये है 8 बड़ी बातें

इसके पीछे का तर्क ये दिया गया है कि महिलाओं को नाइट गाउन में देखकर गांव के आदमी असहज हो जाते हैं। ऐसे में थोकलापल्ली गांव के बड़ों ने तय किया कि जो भी व्यक्ति सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे के बीच नाइट गाउन पहनीं महिलाओं को देखेगा और इसकी जानकारी गांव के बड़ों को देगा, उसको 1000 रुपए का इनाम मिलेगा।

यह भी पढ़ें: बर्थडे स्पेशल: 51 साल के हुए आशुतोष राणा, जानें एक्टर के बारे में रोचक बातें

वहीं, तो औरत सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे के बीच नाइट गाउन पहनी पाई गई, उसके ऊपर 2000 रुपए का जुर्माना लगेगा। थोकलापल्ली गांव में ज्यादातर आबादी मछुआरों की है। ऐसे में गांव के लोगों का कहना है कि महिलाएं जब दिन में नाइट गाउन पहनकर निकलेंगी तो पुरुषों को असहजता महसूस होगी ही।

यह भी पढ़ें: #MeToo: 2005 में मिस इंडिया रही इस एक्ट्रेस ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर लगाए गंभीर आरोप

Tags:    

Similar News