विश्व जल दिवस: PM मोदी ने 'कैच द रेन' कैंपेन किया लॉन्च, जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

विश्व जल दिवस की इस बैठक में पीएम मोदी की उपस्थिति में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बीच केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।

Update: 2021-03-22 08:48 GMT
विश्व जल दिवस: PM मोदी ने 'कैच द रेन' कैंपेन किया लॉन्च, जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

लखनऊ: पानी के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है पूरी दुनिया में साल 1993 से आज के दिन 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में कैच द रेन (Catch the Rain) कैंपेन की शुरुआत की। इससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों को सूखे से राहत मिलेगी। PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक शुरुआत की।

कैच द रेन (Catch the Rain) कैंपेन की शुरुआत

विश्व जल दिवस की इस बैठक में पीएम मोदी की उपस्थिति में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बीच केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया गया। केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट, नदियों को आपस में जोड़ने के लिए राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना का पहला प्रोजेक्ट है। कैच द रेन (Catch the Rain) कैंपेन की शुरुआत की गई।

जल संरक्षण लिए आंदोलन के रूप में चलेगा

यह अभियान ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य बारिश के पानी का संचय करना है। पूरे देश में 22 मार्च 2021 से 30 नवंबर 2021 तक मानसून से पहले और मानसून के दौरान यह अभियान चलाया जाएगा। इसमें लोगों की भागीदारी के जरिये जमीनी स्तर पर जल संरक्षण लिए आंदोलन के रूप में इसे शुरू किया जाएगा।

ये भी देखें: ऑस्ट्रेलिया में चूहों का आतंक: लोगों को करना पड़ रहा ये काम, जानकर उड़ जाएंगे होश

जल संरक्षण के लिए ग्राम सभाएं जल शपथ भी लेंगी

इस कार्यक्रम के बाद जल और जल संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए देश के सभी जिलों की ग्राम पंचायतों और ग्राम सभाओं में कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। जल संरक्षण के लिए ग्राम सभाएं जल शपथ भी लेंगी। यह आयोजन उन राज्यों में नहीं होंगे, जहां चुनाव होने वाले हैं।

ये भी देखें: CM तीरथ हुए कोरोना पॉजिटिव: खुद को किया आइसोलेट, ट्वीट कर दी जानकारी

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News