बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंजर नहीं देखा होगा आपने, 150 पहुंचा मरने वालों का आकड़ा

बिहार और असम में बाढ़ और बारिश काल बनकर वहां के जन-जीवन में त्राही-त्राही मचा रखी है। बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या लगभग 150 तक पहुंच चुकी है। वहीं, मरने को अलावा करीब 1.15 करोड़ लोगों का जीवन इससे प्रभावित हुआ है।

Update: 2019-07-20 05:09 GMT
flood.

नई दिल्ली : बिहार और असम में बाढ़ और बारिश काल बनकर वहां के जन-जीवन में त्राही-त्राही मचा रखी है। बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या लगभग 150 तक पहुंच चुकी है। वहीं, मरने को अलावा करीब 1.15 करोड़ लोगों का जीवन इससे प्रभावित हुआ है।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बयान जारी करके मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।

यह भी देखें... महाराष्ट्र: यहां भीषण बारिश में बह गया पुल का बड़ा हिस्सा

बात करें अगर वहां के निवासियों की तो उनकी सारी ग्रहस्ति तो पानी में डूब ही गई, सोने भर के लिए आसियाना भी नही बचा।

तबाही की तस्वीरें

तस्वीरें में देखें बारिश और बाढ़ ने लोगों के जीवन को किस तरह अस्त-व्यस्त कर दिया हैं।

त्राही की तस्वीर

मौत का आकड़ा

बिहार में बीते 24 घंटों में विभिन्न इलाकों में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 14 हो गई जिससे इस मानसूनी बारिश में यह आंकड़ा बढ़कर 92 तक पहुंच गया है।

यह भी देखें... यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से पैदा हुए बाढ़ के हालात

राज्य में राहत और पुनर्वास अभियान पूरी क्षमता से चलाये जा रहे हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 180 करोड़ रूपये से अधिक धनराशि वाला एक अभियान शुरु किया।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिला सीतामढ़ी है। राज्य में कल तक हुई कुल 78 मौतों में यहां 27 लोगों की जानें जा चुकी हैं। यहां का इलाका अचानक आई बाढ़ से प्रभावित है। यह बाढ़ नेपाल में गत सप्ताह हुई मूसलधार बारिश की वजह से आई है।

राहत ढूढ़ते लोग

असम में बाढ़ में 11 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है जबकि राज्य के 33 में से 27 जिलों में 48.87 लाख लोग प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि 11 और लोगों की मौत की खबर मिली है, जिनमें बारपेटा और मोरीगांव में 3-3 लोगों की मौत हुई है।

यह भी देखें... हिमाचल प्रदेश: बारिश-भूस्खलन के चलते सोलन में कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक हुआ बंद

प्राधिकरण ने अपने बुलेटिन में कहा कि 3,705 गांवों में 48,87,443 लोग बाढ़ की चपेट में हैं।

दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रभाव के चलते शुक्रवार को दूसरे दिन भी केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। सात मछुआरे लापता हैं और दो जिलों में राहत शिविर खोले गये हैं। मौसम विभाग के अनुसार इडुक्की, कोझीकोड, वायनाड, मल्लपुरम और कन्नूर जिलों में शुक्रवार को 20 सेमी से अधिक बारिश के चलते रेड अलर्ट (बहुत ज्यादा बारिश) जारी किया गया है।

यह भी देखें... अरुणाचल प्रदेश में लगे 5.5 की तीव्रता के भूकंप के झटके

इन जगहों पर 19-22 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान की गयी थी, जबकि सुदूर उत्तर के कासरगोड जिले में शनिवार को रेड अलर्ट घोषित कर दिया जायेगा।

Tags:    

Similar News