MI VS PBKS Live Score: मुंबई इंडियंस ने पंजाब को 6 विकेट से हराया

मुबंई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जिसके बाद पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी कर रहा है।

Newstrack :  Network
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2021-09-28 14:55 GMT

मुबंई इंडियंस के कप्तान और पंजाब किंग्स के कप्तान (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

DC VS KKR Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) के 14वें सीजन के दूसरे चरण में आईपीएल 2021 का 42वां मुकाबला आज अबूधाबी (Abu Dhabi) में खेला जा रहा है। आज का आईपीएल मैच (Aaj Ka IPL Match) पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और मुबंई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स और मुबंई इंडियंस के बीच यह मुकाबला यूएई में अबूधाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जा रहा है। इस मैच का पल पल का अपडेट पाने के लिए Newstrack.Com के साथ बने रहे।

मुबंई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस (Toss) जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जिसके बाद पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी कर रहा है।

मुबंई इंडियंस की प्लेइिंग इलेवन 

पंजाब किंग्स की प्लेइिंग इलेवन 



Live Updates
2021-09-28 17:51 GMT

मुबंई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से करारी मात दी है। पंजाब किंग्स के 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 6 गेंद शेष रहते ही ये जीत हासिल कर ली। इस जीत  के साथ ही मुंबई आईपीएल प्वाइंट टेबल में 10 अंकों के साथ 5 स्थान पर आ गया है। 


2021-09-28 17:28 GMT

मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे सौरभ तिवारी 45 रन बनाकर आउट हो गए हैं। सौरभ तिवारी को नाथन एलिसो ने केएल राहुल के हाथों कैच कराकर आउट किया। मुंबई इंडियंस को 24 गेंदों गेंदों पर 40 रन की जरुरत मैच जीतने के लिए हैं। मुंबई का स्कोर 16 ओवर में 94-4 रन है। 



2021-09-28 16:54 GMT

मुबंई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा। क्विंटन डी कॉक 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं। क्विंटन डी कॉक को मोहम्मद शमी ने क्लीन बोल्ड करके आउट किया। वहीं दूसरे छोर पर सौरभ तिवारी 19 गेंदों पर 25 रन बनाकर खेले रहे हैं। मुबंई का स्कोर 10.2 ओवर में तीन विकेट पर 66-3 रन है। 


2021-09-28 16:29 GMT

मुबंई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद तुरंत बाद रवि बिश्नोई की पहली गेंद पर सुर्यकुमार यादव आउट हो गए। मुबंई इंडियंस ने 6 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 30 रन बना लिए हैं।

  

2021-09-28 15:24 GMT

पंजाब किंग्स का पांचवा विकेट गिरा। एडेन मारक्रम 29 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वहीं दूसरे छोर पर दीपक हुड्डा 26 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंजाब किंग्स का स्कोर 16 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 116-5 रन है। 



2021-09-28 14:59 GMT

पंजाब किंग्स ने 10 ओवर में चार विकेट पर 66 रन बना लिए हैं। पंजाब किंग्स का आखिरी विकेट निकोलस पूरन के रूप में गिरा। निकोलस पूरन 2 रन बनाकर आउट हो गए। पंजाब किंग्स का स्कोर 10.2 ओवर में 63-4 रन है।  

Tags:    

Similar News