Up Nikay Chunav 2023: जिलाधिकारी ने कसे अफसरों के पेंच, कहा- शांतिपूर्ण रहे चुनाव प्रक्रिया

Up Nikay Chunav 2023: जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता है कि नगर निकाय में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव हो। जिसके लिए वह पूरी तरह से सतर्क है।

Update: 2023-05-03 19:15 GMT
Jalaun District Magistrate Chandni Singh meeting with officials

Jalaun News: नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में जनपद में होने वाले मतदान को लेकर जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। जीआईसी मैदान में बैठक के दौरान अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। उसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता है कि नगर निकाय में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव हो। जिसके लिए वह पूरी तरह से सतर्क है।

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने बताया कि मतदान केंद्र अलावा चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिसके लिए पुलिस विभाग को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। मतदान स्थल के लिए पोलिंग पार्टियों रवाना कर दी गई हैं।

संवेदनशील बूथों पर वेबकास्टिंग और वीडियोग्राफी

डीएम ने बताया कि जनपद के 157 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर वेबकास्टिंग और वीडियोग्राफी से भी निगरानी रखी जाएगी। इन बूथों पर कोई भी किसी प्रकार की गड़बड़ी करता है, उसके खिलाफ पुलिस फोर्स द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिले की पुलिस बल पूरी तरह से तैयार है। जिले की चार नगरपालिका और सात नगर पंचायत में 467 पोलिंग स्टेशन बनाए गए है, जिसके लिए 467 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई हैं।

उन्होंने बताया कि जनपद में 397078 मतदाता हैं। जिसमें 211973 पुरुष और 185105 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि जनपद को 12 जोन, 52 सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा जहां पर पार्टियां रुकी हुई है, वहां पर पर्याप्त व्यवस्था की गई है। वहीं प्रत्येक नगर पालिका और नगर पंचायत में पिंक बूथ बनाया गया है, जहां पर महिलाएं ही कार्मिक होंगी, इसके अलावा दिव्यांगों के लिए वालेंटियर को लगाया गया है, जो दिव्यांगों को पोलिंग बूथ तक ले जाएंगे और उन्हें छोड़ने की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने बताया कि आदर्श बूथों को भी पूरी तरह से तैयार किया गया है, जहां पर सजावट के साथ सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं।

Tags:    

Similar News