Karnataka Election 2023: स्मृति ईरानी बोलीं- 'सड़क पर नमाज पढ़ रही थीं प्रियंका गांधी, मंदिर निर्माण नहीं करा सकती'...

Karnataka election 2023: केंद्रीय स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि, प्रियंका गांधी को मैंने नमाज पढ़ते देखा था। ये मूर्ति के उपासक कैसे हो सकते हैं।'

Update: 2023-05-05 18:45 GMT
प्रियंका गांधी और स्मृति ईरानी (Social Media)

Karnataka election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सियासी दलों में जमकर बयानबाजी हो रही है। कांग्रेस और बीजेपी एक-दूसरे पर हमलावर हैं। इस तरह के बयान और कटाक्ष उत्तर भारत की पॉलिटिक्स में भले ही दिखते रहे हों, दक्षिण में ऐसा कम ही नजर आता है। इस बार कर्नाटक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस जोर लगाए हुए हैं। कभी 'अभद्र भाषा' तो कभी 'बजरंगबली' के रास्ते बयानबाजी न जाने कहां तक जाएगा। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का बयान सुर्ख़ियों में है। बेंगलुरु में शुक्रवार (05 मई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्मृति ईरानी ने कहा कि, 'प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) नमाज अदा करती हैं।'

बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने कहा, 'मैं शिवकुमार जी (डीके शिवकुमार) से कहना चाहती हूं कि वे मुख्यमंत्री नहीं बन रहे हैं। इसलिए मंदिर वाला वादा न हीं करें तो बेहतर है। ईरानी ने आगे कहा, मेरा उनसे सवाल है कि ऐसा वाक्य कहने से पहले उन्होंने श्रीमती वाड्रा से चेक कराया? मैं ये इसलिए कह रही हूं क्योंकि 2019 में मैंने श्रीमती वाड्रा को सड़क पर नमाज अदा करते हुए देखा था। जो इस्लाम धर्म में विश्वास रखते हैं वे मूर्ति के उपासक नहीं हो सकते। मंदिर का निर्माण नहीं करा सकती।'

बीजेपी घोषणापत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड भी

स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि, 'कर्नाटक में बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा, बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में 'यूनिफॉर्म सिविल कोड' (UCC) डालकर हर धर्म और हर वर्ग की महिलाओं को सशक्त करने के प्रति प्रतिबद्ध है। ईरानी ने कहा, हर गरीब परिवार को साल में तीन सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा महिलाओं के लिए बड़ा कदम है। डेयरी में काम करने वाली महिलाओं के इंसेंटिव बढ़ाने के लिए हमने वादे किए हैं।'

श्रीराम और बजरंगबली के भक्तों से इतनी नाराजगी क्यों?

केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'शहरी गरीबों के लिए 5 लाख मकान देने का हमने वादा किया है। आप जानते हैं कि, प्रधानमंत्री घर की चाबी महिलाओं के हाथ में ही देते हैं। कांग्रेस पार्टी को प्रभु श्रीराम से तो दिक्कत थी ही अब राम भक्त 'बजरंगबली' से भी परेशानी होने लगी। ये सब लोग अब जान चुके हैं। मुझे ये प्रश्न करना है कि अगर बजरंगबली का किसी ने मंच से नाम ले लिया, तो कांग्रेस के नेता उनके खिलाफ जाकर चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे? उन्होंने पूछा, राम भक्तों और बजरंगबली के भक्तों से इतनी नाराजगी और घृणा कांग्रेस पार्टी को शोभा नहीं देता !'

क्या हिंदुओं पर अपराध करना 'सेकुलरिज्म' है?

स्मृति ईरानी ने सवालिया लहजे में पूछा, पहले श्रीमती वाड्रा क्या इस्लाम धर्म का अपमान कर रही थीं या आज हिंदू धर्म का अपमान कर रही हैं? सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) एक ऐसा संगठन है जो कानून की मर्यादा छिन्न-भिन्न कर, खासकर हिंदू समाज पर प्रहार करने के लिए अपने आप को दुरुस्त मानता है। ऐसे संगठन का सहयोग लगातार कांग्रेस पार्टी क्यों चाहती है? ये कर्नाटक की आम जनता के बीच चर्चा का विषय है। उन्होंने पूछा, SDPI कब से सेक्युलर हो गई? क्या हिंदुओं पर अपराध करना 'सेकुलरिज्म' होता है, क्या ये कांग्रेस पार्टी की मानसिकता है?

Tags:    

Similar News