राफेल उड़ा: यहां तू-तू , मैं-मैं! वहां वायुसेना उपप्रमुख ने उड़ा दिया विमान

Update: 2018-09-21 05:04 GMT

नई दिल्ली: देश में राफेल पर मचे तूतू- मैेैमै के बीच एयफोर्स के उपप्रमुख एयर मार्शल रघुनाथ नंबियार गुरुवार को फ्रांस में भारत के लिए बनाए गए पहले राफेल लड़ाकू विमान को उड़ाया। इस विमान को दसाल्ट एविएशन ने बनाया है। राफेल लड़ाकू विमान को भारत को सौंपने का काम अगले साल सितंबर से शुरू होगा। राफेल लड़ाकू विमानों की सरकारी खरीद से जुड़े समझौते पर जारी विवाद के बीच यह खबर आई है। राफेल विमान को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इस विमान खरीद को इस समय मुददा बनाया है।

यह भी पढ़ें .....राहुल की मांग- रक्षा मंत्री ने राफेल पर देश को गुमराह किया, इस्तीफा दें

चार दिन पहले पेरिस पहुंचे नंबियार ने इसकी क्षमता का आकलन करने के लिए यह विमान उड़ाया।दसाल्ट एविएशन द्वारा राफेल विमान बनाए जाने की प्रगति का आकलन करने के लिए चार दिन पहले पेरिस पहुंचे नंबियार फ्रांस गए हैंवहां उन्होंने इसकी क्षमता का ट्रायल भी लिया।

Tags:    

Similar News