बिहार: 9 स्कूली बच्चों की मौत का मुख्य आरोपी मनोज बैठा ने किया सरेंडर

Update: 2018-02-28 03:28 GMT
बिहार: 9 बच्चों की मौत का मुख्य आरोपी मनोज बैठा ने किया सरेंडर

पटना: मुजफ्फरपुर जिले में सड़क हादसे में 9 बच्चों को कुचलने के मुख्य आरोपी मनोज बैठा ने आखिरकार सरेंडर कर ही दिया। सरेंडर के बाद मनोज बैठा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्योंकि इस घटना में मनोज बैठा के भी घायल होने की खबर थी। इस वजह से पुलिस अस्पतालों में मनोज को तलाश रही थी।

इलाज के लिए पहले मनोज बैठा को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में शिफ्ट किया गया।

बता दें, कि इस हादसे के बाद से बिहार की सियासत गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी नेता मनोज बैठा पर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, बीजेपी ने इस हादसे के बाद मनोज बैठा को 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। मनोज बैठा पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगा है। राजद नीतीश सरकार को इस इसलिए भी घेर रही है कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद बीजेपी नेता ने शराब के नशे में इस हादसे को अंजाम दिया।

Tags:    

Similar News