शिल्पा शेट्टी और राज की बढ़ी मुश्किलें, टीम दोनों से करेगी पूछताछ

शुक्रवार को मुंबई की अदालत ने राज की पुलिस हिरासत 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है...

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-07-23 10:57 GMT

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की बढ़ी मुस्किलें 

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मुंबई पुलिस राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी से पूछताछ कर सकती है। शुक्रवार को मुंबई की अदालत ने राज की पुलिस हिरासत 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है। इस दौरान उनके सहयोगी रेयान थोर्पे भी हिरासत में रहेंगे। बता दें कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए प्रसारित करने के मामले में सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया था।

 राज कुंद्रा सहित 11 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

राज कुंद्रा को भायखला जेल से कोर्ट ले जाया गया, जहां पुलिस की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने उनकी पुलिस हिरासत को 5 दिनों के लिए और बढ़ा दिया। 2021 में सामने आए इस केस में अब तक राज कुंद्रा सहित 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने कोर्ट से कहा कि अभी इस मामले में और जांच का होना और सबूतों का मिलना बाकी है, जिसके लिए उन्हें समय चाहिए।

'शिल्पा शेट्टी से भी होगी पूछताछ'

क्राइम ब्रांच के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि कंपनी के डायरेक्टर और कार्यालय में काम करने वालों को पूछताछ के लिए बुलाना शुरू कर दिया है। वहीं, पुलिस को शक है की शिल्पा शेट्टी भी इस कंपनी में महत्वपूर्ण पद पर थी पर उन्होंने उस पद को 2020 में छोड़ दिया था वो भी तब जब महाराष्ट्र सायबर ने इसी तरह का अश्लील वीडियो मामले में FIR दर्ज की थी। उन्होंने आगे कहा कि, हम इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि किन-किन लोगों ने हाल ही में कंपनी का पद छोड़ा है और जरूरत पड़ी, तो शेट्टी को भी बुलाया जा सकता है, ताकि इस पर सफाई मिल सके। 

पोर्न फिल्‍में बनाने के ल‍िए नया वॉट्सएप ग्रुप बनता था

सामने आ रही जानकारी की मानें तों राज कुंद्रा की एप Hotshot पर पोर्न फिल्‍में बनाने के ल‍िए हर द‍िन एक नया वॉट्स एप ग्रुप (What's app Group) बनाया जाता था। वहीं दूसरी तरफ राज कुंद्रा अपने इस ब‍िजनेस में फूंक-फूंक कर कदम रख रहे थे। राज को अच्‍छी तरह एहसास था क‍ि क्राइम ब्रांच उनपर कभी भी छापामारी कर सकती है और इसल‍िए उनकी आईटी टीम ने 2 टीबी डाटा ड‍िलीट क‍िया था।

आईटी टीम ने यह डाटा डिलीट किया

 मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में भी कुछ अहम जानकारी सामने आई है। फरवरी में इसी मामले में एफआईआर दर्ज की गई और गहना वशिष्ठ सहित कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उस समय राज कुंद्रा ने अपने वियान दफ्तर में मौजूद सर्वर से करीब 2TB डाटा डिलीट करवाया था। राज कुंद्रा के कहने पर उनकी आईटी टीम ने यह डाटा डिलीट किया क्योंकि कुंद्रा को यह आभास हो गया था कि क्राइम ब्रांच कभी भी उन तक पहुंच सकती है।

Tags:    

Similar News