जम्मू-कश्मीर: पुंछ में नियंत्रण रेखा पर भारत-पाकिस्तान के बीच गोलीबारी

Update: 2017-08-16 04:54 GMT

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर बुधवार को भारत और पाकिस्तानी सेना के बीच भारी गोलीबारी हुई।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए छोटे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार भी दागे।

यह भी पढ़ें: जम्मू एवं कश्मीर : पाक ने किया युद्धविराम का उल्लंघन, महिला घायल

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने तड़के 5.34 बजे संघर्ष विराम उल्लंघन शुरू किया।

मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, "भारतीय सेना प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई कर रही है। दोनों ओर से गोलीबारी अब भी जारी है।"

Tags:    

Similar News