राहुल ने फिर मंदिर से की दौरे की शुरुआत, सुनी मछुआरों की समस्या

Update: 2017-11-24 06:37 GMT
राहुल ने फिर मंदिर से की दौरे की शुरुआत, सुनी मछुआरों की समस्या

गांधीनगर: गुजरात चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार (24 नवंबर) को महात्मा गांधी के गृह क्षेत्र पोरबंदर पहुंचे। राहुल ने अपने इस दौरे की शुरुआत कीर्ति मंदिर पहुंचकर की। इस दौरान माछीमार अधिकार सभा के लोगों ने उनका स्वागत किया। राहुल ने मछुआरों की समस्या को सुना।

माछीमार अधिकार सभा के लोगों ने राहुल गांधी को अपनी समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने फिसिंग के लिए अलग मंत्रालय और नीति बनाने की मांग की। खास बात यह रही, कि एक बार फिर राहुल ने मंदिर में मत्था तक दौरे की शुरुआत की।

गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी इस कड़ी में शुक्रवार को एक बार फिर वो दो दिनी दौरे पर गुजरात पहुंचे। राहुल ने एक बार फिर मंदिर से अपने दौरे का आगाज किया। राहुल ने कीर्ति मंदिर पहुंच मत्था टेका। इसके बाद राहुल अहमदाबाद के दलित शक्ति केंद्र भी जाएंगे।

उल्लेखनीय है, कि राहुल गांधी गुजरात में लगातार हर समुदाय के लोगों से मिल रहे हैं। इस बार राहुल मछुआरों से मिले।

इसके बाद राहुल अहमदबाद के लिए रवाना होंगे। फिर दलितों के स्वाभिमान माने जाने वाले दलित शक्ति केंद्र में जाकर छुआ-छूत को खत्म करने लिए शपथ भी लेंगे। शाम चार बजे कांग्रेस उपाध्यक्ष स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ मुलाकात और चर्चा करेंगे। इसके बाद शाम 7:30 बजे बजे नरोदा इलाके में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

Tags:    

Similar News