71 विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं को आज मेरठ में संबोधित करेंगी मायावती

Update:2017-09-18 09:15 IST

मेरठ: राज्यसभा के सदस्यता के इस्तीफा देने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती मेरठ में अपनी रैली का आगाज करेंगी। रैली में मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद मंडल के लोग शामिल होंगे।

71 विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं को मायावती संबोधित करेंगी, जिसके लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत लगा दी है। रैली का आयोजन वेदव्यासपुरी में होगा।

यह भी पढ़ें: रोहिंग्या मुसलमानों से मायावती की हमदर्दी, कहा- सख्त रवैया ना अपनाए केंद्र

ये है कार्यक्रम

-मायावती दिल्ली से कार द्वारा सुबह 10 बजे एनएच-58 स्थित होटल ब्रावुरा पहुंचेंगी।

-इसके बाद साढ़े ग्यारह बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगी। साढ़े बारह बजे तक रैली को संबोधित करके वापस होटल पहुंचेंगी।

-इसके बाद 1 बजकर 15 मिनट दिल्ली लौट जाएंगी।

-मेरठ में यह तीन मंडलों की रैली होगी। मेरठ मंडल के 28, सहारनपुर की 16 और मुरादाबाद की 27 विधानसभाओं के कार्यकर्ता रैली में जुटेंगे।

यह भी पढ़ें: मायावती सरकार के समय हुई 21 चीनी मिलों की खरीद बिक्री पर SC की रोक

-एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि 4 एसपी, 15 डिप्टी एसपी, 18 एसओ, 75 सब इस्पेक्टर, 170 कांस्टेबल, 2 कंपनी पीएसी, यातायात के लिए 3 डिप्टी एसपी और 40 से अधिक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: मायावती का PM पर हमला, कहा- वन्देमातरम के राजनीतिक इस्तेमाल पर लगे रोक

केंद्र सरकार पर साधेगी निशाना

-वेदव्यासपुरी में भारी संख्या में लोग पहुंचेगे। जहां मायावती केंद्र सरकार पर निशाना साधेंगी।

-उनका फोकस निकाय चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव पर होगा। दलित मुस्लिम फिर से मजबूत करने के लिए फोकस होगा।

-मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के लोग पूरे जोश के साथ रैली स्थल पर पहुंचेंगे।

Tags:    

Similar News