राहुल गांधी की ताजपोशी की तारीख पर आज सोनिया के घर पर होगा मंथन 

Update: 2017-10-23 08:20 GMT
सोनिया ने किया ऐलान: राहुल जल्द बनेंगे कांग्रेस सुप्रीमो

नई दिल्ली: कांग्रेस के नए अध्यक्ष राहुल गांधी ही होंगे, ये साफ़ पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी पहले ही कर चुकी है। लेकिन इस फैसले पर मुहर लगाने से पहले सोनिया पार्टी के वरिष्ठ नेताओ से विमर्श कर लेना चाहती है। इसी के चलते आज कांग्रेस अध्यक्ष ने 10 जनपथ स्थित अपने आवास पर शाम 4 बजे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है।

माना जा रहा है कि इस बैठक में सोनिया बड़े नेताओं के साथ अध्यक्ष पद के लिए राहुल के चुनाव पर चर्चा करेंगी। साथ ही गुजरात और हिमाचल चुनाव पर भी रणनीति बन सकती है।

दरअसल, कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक होनी है। पार्टी की कार्यसमिति में 10 मनोनीत, 10 निर्वाचित सदस्यों के अलावा कुछ विशेष निमंत्रित लोग भी होते हैं। इस समिति के पास पार्टी अध्यक्ष चुनने का अधिकार होता है।

वहीँ सूत्रों की माने तो राहुल गांधी अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिन 19 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाल सकते हैं।

Tags:    

Similar News