RSS के वरिष्ठ कार्यकर्ता रविंदर की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

Update: 2017-10-17 05:23 GMT

चंडीगढ़: पंजाब के लुधियाना में RSS के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। RSS के इस कार्यकर्ता का नाम रविंदर गोसाई है, जो कि आज सुबह शाखा में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, तभी उनपर अचानक अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: राममंदिर, दीपावली और BJP पर RSS से आया बड़ा बयान

ज्यादा गोलियां लगने से रविंदर गोसाई की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी उम्र उम्र 60 साल थी।

यह भी पढ़ें: क्या मोदी सरकार से नाराज है संघ? RSS सहयोगी दिवाली को मनाएंगे होली

हालांकि अभी तक पता नहीं चल सका है कि रविंदर गोसाई को गोली किसने मारी और ह्त्या के पीछे क्या मकसद रहा? बताया जा रहा है कि हमलावर बाइक पर सवार थे। उन्होंने रविंदर गोसाई पर कई राउंड फायरिंग की गोली मारने के बाद हमलावर फरार होने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़ें: जय शाह पर बीजेपी की छटपटाहट समझ में आती है, लेकिन RSS…

सुबह का टाइम होने के वजह से मौके पर सन्नाटा था और लोगों की आवाजाही भी कम थी। इसी वजह से हमलावरों को कोई देख भी नहीं सका।

Tags:    

Similar News