महिला शक्ति: नेवी की पहली महिला पायलट बनीं बरेली की शुभांगी स्वरूप

Update: 2017-11-23 10:33 GMT
महिला शक्ति: नेवी की पहली महिला पायलट बनीं बरेली की शुभांगी स्वरूप

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना ने पहली बार किसी महिला की नियुक्ति पायलट पद के लिए की है। यह गौरव हासिल हुआ है शुभांगी स्वरूप को। अब शुभांगी जल्द ही एयरक्राफ्ट उड़ाएंगी। शुभांगी स्वरूप मेरीटाइम रिकानकायसन्स विमान उड़ाएंगी।

शुभांगी स्वरूप यूपी के बरेली की रहने वाली हैं। शुभांगी ने बताया उन्हें विमान उड़ाने की तमन्ना बचपन से थी। शुभांगी के अलावा दिल्ली की आस्था सेगल, पुड्डूचेरी की रूपा.ए और केरल की शक्ति माया एस को नौसेना की नेवल आर्मामेंट इंस्पेक्टोरेट (एनएआई) शाखा में देश की पहली महिला अधिकारी बनने का गौरव हासिल हुआ है। इन सभी ने कल एक कार्यक्रम में एझीमाला नौसेना अकादमी में नेवल ओरियन्टेशन कोर्स पास करने के बाद पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया था।

Similar News