Aaj Ka Itihas 16 February 2025: आज ही के दिन इराक पर अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों का हमला हुआ था
Aaj Ka Itihas 16 February 2025: आज यानि 16 फरवरी को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।;
Report : Shweta Srivastava
Update:2025-02-16 05:45 IST
Aaj Ka Itihas 16 February 2025 (Image Credit-Social Media)
Aaj Ka Itihas 16 February 2025: आज यानि 16 फरवरी को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटीं जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है आज के दिन का हम आपको साल दर साल हुईं इन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में हम बताने जा रहे हैं। आज के ही दिन साल 1969 में आज ही के दिन मिर्जा गालिब की 100वीं पुण्यतिथि पर डाक टिकट जारी किया गया था वहीँ साल 1982 में आज ही के दिन जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार कलकत्ता में किया गया था और साल 2001 में आज ही के दिन इराक पर अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों का हमला हुआ था। ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये जानते हैं क्या है आज का इतिहास।
आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 16 February)
- 1969 - मिर्जा गालिब की 100वीं पुण्यतिथि पर डाक टिकट जारी किया गया था।
- 1959 - राष्ट्रपति फिदले कास्त्रों ने फुलगेनसियो बतिस्ता को हारकर क्यूबा की सत्ता संभाली।
- 1982 - जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार कलकत्ता में किया गया था।
- 1986 - मेरिओ सोरेस पुर्तगाल के प्रथम असैनिक राष्ट्रपति चुने गए थे।
- 1987- पनडुब्बी से पनडुब्बी पर मार करने की क्षमता वाले मिसाइल को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।
- 1990 - सैम नुजोमा नामीबिया के पहले राष्ट्रपति चुने गए थे।
- 2001 -इराक पर अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों का हमला हुआ था।
- 2008 - पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मिराज विमान से हादसा हो गया था।
- 2008 -मध्य प्रदेश शासन द्वारा पार्श्व गायक नितिन मुकेश को लता मंगेशकर पुरस्कार दिया गया था।
- 2008 - बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ का शुभारंभ किया था।
- 2009 - पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने साल 2009-2010 का अंतरिम बजट पेश किया था।