Aaj Ka Itihas 26 March 2025: आज ही के दिन शेख मुजीबुर्रहमान ने पूर्वी पाकिस्तान को बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्र देश घोषित किया था

Aaj Ka Itihas 26 March 2025: आज यानि 26 मार्च को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।;

Update:2025-03-26 06:00 IST

Aaj Ka Itihas 26 March 2025 (Image Credit-Social Media)

Aaj Ka Itihas 26 March 2025: आज यानि 26 मार्च को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटीं जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है आज के दिन का हम आपको साल दर साल हुईं इन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में हम बताने जा रहे हैं। आज के ही दिन साल 1552 में गुरु अमर दास तीसरे सिख गुरु बने वहीँ साल 1958 में अमेरिका का तीसरा सफल उपग्रह "एक्सप्लोरर III" अमेरिकी सेना द्वारा प्रक्षेपित किया गया साथ ही साल 1976 - महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने रॉयल सिग्नल्स एंड रडार एस्टेब्लिशमेंट से पहला शाही ईमेल भेजा था और साल 1971 में आज ही के दिन शेख मुजीबुर्रहमान ने पूर्वी पाकिस्तान को बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्र देश घोषित किया था और इसलिए आज के दिन बांग्लादेश स्वंतत्रता दिवस मनाता है। ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये जानते हैं क्या है आज का इतिहास।

आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 26 March)

  1. 1552 - गुरु अमर दास तीसरे सिख गुरु बने।
  2. 1668 - इंग्लैण्ड ने भारतीय शहर बम्बई पर अधिकार कर लिया।
  3. 1956- कैलिफोर्निया में मेडिक अलर्ट फाउंडेशन का गठन किया गया।
  4. 1958 - अमेरिका का तीसरा सफल उपग्रह "एक्सप्लोरर III" अमेरिकी सेना द्वारा प्रक्षेपित किया गया।
  5. 1971 - शेख मुजीबुर रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश ने पाकिस्तान से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
  6. 1976 - महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने रॉयल सिग्नल्स एंड रडार एस्टेब्लिशमेंट से पहला शाही ईमेल भेजा था।
  7. 1780 - आज ही के दिन ब्रिटेन के अखबार ब्रिट गैजेट और संडे मॉनीटर पहली बार रविवार के दिन प्रकाशित हुए थे।
  8. 1917 - 26 मार्च के दिन हुए गाजा में तुर्कों और ब्रिटिश सेना के बीच युद्ध में ब्रिटेन जीता था।
  9. 1934 - आज ही के दिन ब्रिटेन में चालक परीक्षण शुरू हुआ था।
  10. 1953 - 26 मार्च के दिन ही डॉ जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव के लिए नए टीके की घोषणा की थी।
  11. 1971 -आज ही के दिन शेख मुजीबुर्रहमान ने पूर्वी पाकिस्तान को बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्र देश घोषित किया था और इसलिए आज के दिन बांग्लादेश स्वंतत्रता दिवस मनाता है।
  12. 1972 - 26 मार्च के दिन ही भारत के चौथे राष्ट्रपति वी.वी गिरि ने अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया था।
  13. 1973 - आज ही के दिन लंदन स्टॉक एक्सचेंज में 200 साल पुराने इतिहास को तोड़ते हुए पहली बार महिलाओं की भर्ती किया गया था।
  14. 1973 - 26 मार्च के दिन ही उत्तराखंड में किसानो ने वृक्षों की कटाई का विरोध करने के लिए पर्यावरण-रक्षा का आंदोलन किया था जिसे चिपको आंदोलन कहा जाता है।
  15. 1979 - आज ही के दिन मिस्र और इजराइल के बीच कैंप डेविड शांति समझौते पर साइन हुए थे।
  16. 1979 - मेनाकेम बेगिन और अनवर सादात ने वाशिंगटन, डीसी में मिस्र-इज़राइल शांति संधि पर हस्ताक्षर किए
  17. 1985 -पोप जॉन पॉल द्वितीय ने पहली बार विश्व युवा दिवस की घोषणा की।
  18. 2012 - मैकी सॉल सेनेगल के राष्ट्रपति चुने गए।
Tags:    

Similar News