Digestion Process: पाचन प्रक्रिया के फायदे और नुकसान

Digestion Process: ये सब कुछ हमको ऊर्जा देता है और पेट उस ऊर्जा को आगे ट्रांसफर करता है। पेट में एक छोटा सा स्थान होता है जिसको हम हिंदी मे आमाशय कहते हैं। उसी स्थान का संस्कृत नाम है जठर।

Update: 2023-03-15 16:40 GMT

Digestion Process: भोजन के रूप में हमने कुछ ग्रहण किया। ये सब कुछ हमको ऊर्जा देता है और पेट उस ऊर्जा को आगे ट्रांसफर करता है। पेट में एक छोटा सा स्थान होता है जिसको हम हिंदी मे आमाशय कहते हैं। उसी स्थान का संस्कृत नाम है जठर। उसी स्थान को अंग्रेजी मे कहते हैं-epigastrium. यह एक थैली की तरह होता है और यह जठर हमारे शरीर मे सबस महत्वपूर्ण है।

ये बहुत छोटा सा स्थान है। इसमें अधिक से अधिक 350GMS खाना आ सकता है। आमाशय में अग्नि प्रदीप्त होती है उसी को कहते हे"जठराग्नि"। ये जठराग्नि ही है अमाशय में प्रदीप्त होने वाली आग है। ऐसे ही पेट मे होता है जैसे ही आपने खाना खाया की जठराग्नि प्रदीप्त हो गयी। यह ऑटोमेटिक है,जैसे ही आपने रोटी का पहला टुकड़ा मुँह में डाला की इधर जठराग्नि प्रदीप्त हो गई।
ये अग्नि तब तक जलती है जब तक खाना पचता है। अब अपने खाते ही गटागट पानी पी लिया और खूब ठंडा पानी पी लिया। अब जो आग (जठराग्नि) जल रही थी वो बुझ गयी। आग अगर बुझ गयी तो खाने की पचने की जो क्रिया है वो रुक गयी।

अब हमेशा याद रखें खाना खाने पर हमारे पेट में दो ही क्रिया होती है, एक क्रिया है जिसको हम कहते हैं Digestion और दूसरी है fermentation. फर्मेंटेशन का मतलब है सडना और डायजेशन का मतलब हे पचना। आयुर्वेद के हिसाब से आग जलेगी तो खाना पचेगा,खाना पचेगा तो उससे रस बनेगा। जो रस बनेगा तो उसी रस से रक्त, माँस, मेद, अस्थि, मज्जा और सबसे अन्त में बनता है शुक्र (वीर्य) बनता है। ये तभी होगा जब खाना पचेगा। अब जब खाना सड़ेगा तब क्या होगा..? खाने के सड़ने पर सबसे पहला जहर जो बनता है वो है यूरिक एसिड।

डॉक्टर कहेगा आपका यूरिक एसिड बढ़ रहा है आप ये दवा खाओ, वो दवा खाओ, यूरिक एसिड कम करो। और एक दूसरा उदाहरण जब खाना सड़ता है, तो यूरिक एसिड जैसा ही एक दूसरा विष बनता है जिसको हम कहते हैं LDL (Low Density lipoprotive) माने खराब कोलेस्ट्रोल (cholesterol)।

जब आप ब्लड प्रेशर(BP) चेक कराने डॉक्टर के पास जाते हैं तो वो आपको कहता है (HIGH BP ) हाई-बीपी है। आप पूछोगे कारण बताओ? तो वो कहेगा कोलेस्ट्रोल बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है। आप ज्यादा पूछोगे की कोलेस्ट्रोल कौन सा बहुत है ? तो वो आपको कहेगा LDL बहुत है। इससे भी ज्यादा खतरनाक एक विष है। वो है VLDL( Very Low Density lipoprotive).

यह भी कोलेस्ट्रॉल जैसा ही विष है। अगर VLDL बहुत बढ़ा है। खाना सड़ने पर और जो जहर बनते है उसमे एक ओर विष है जिसको अंग्रेजी मे हम कहते है triglycerides। जब भी डॉक्टर आपको कहे की आपका "triglycerides" बढ़ा हुआ हे तो समझ लीजिए की आपके शरीर मे विष निर्माण हो रहा है। तो कोई यूरिक एसिड के नाम से कहे,कोई कोलेस्ट्रोल के नाम से कहे, कोई LDL-VLDL के नाम से कहे समझ लीजिए की ये विष हैं।

ये सभी विष तब बनते है जब खाना सड़ता है। कोई कहता हे मेरा triglycerides बहुत बढ़ा हुआ है तो एक ही मिनिट मे डायग्नोसिस कर लीजिए आप ! की आपका खाना पच नहीं रहा है। क्योंकि खाना पचने पर इनमे से कोई भी जहर नहीं बनता। खाना पचने के बाद रस, रक्त, माँस, मेद, अस्थि, मज्जा और सबसे अन्त में बनता है शुक्र (वीर्य) बनता हैं जिसका प्रक्रिया 32 से 42 दिन है।

और खाना नहीं पचने पर बनता है यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रोल पेट मे बनने वाला PPO ज्यादा बढ़कर खून मे आते है। तो खून दिल की नाड़ियो मे से निकल नहीं पाता और रोज थोड़ा थोड़ा कचरा जो खून मे आया है इकट्ठा होता रहता है और एक दिन नाड़ी को ब्लॉक कर देता है। जिसे आप heart attack कहते हैं। खाना ठीक से पचना चाहिए इसके लिए पेट मे ठीक से आग (जठराग्नि) प्रदीप्त होनी ही चाहिए। क्योंकि बिना आग के खाना पचता नहीं हे।
मतलब खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना जहर पीने के बराबर है। इसलिए खाने के तुरंत बाद पानी कभी मत पियें। एक घंटे या 48 मिनट तक नहीं पीना है। जब हम खाना खाते हैं तो जठराग्नि द्वारा सब एक दूसरे में मिक्स होता है और फिर खाना पेस्ट में बदलता है। पेस्ट में बदलने की क्रिया होने तक 1 घंटा या 48 मिनट का समय लगता है।

उसके बाद जठराग्नि कम हो जाती है। (बुझती तो नहीं लेकिन बहुत हद तक धीमी हो जाती है) पेस्ट बनने के बाद शरीर में रस बनने की प्रक्रिया शुरू होती है। तब हमारे शरीर को पानी की जरूरत होती हैं। तब आप जितना इच्छा हो उतना पानी पियें। अब आप कहेंगे खाना खाने के पहले कितने मिनट तक पानी पी सकते हैं। तो खाना खाने के 45 मिनट पहले तक आप पानी पी सकते हैं। ये मिनट का calculation ? तो पानी - पीने से मूत्र पिंड तक आने का समय 45 मिनट है।

Tags:    

Similar News