आर्यन नर्वत: ऐसी शख्सियत जिसने लोगों को दी नई जिंदगी, समाज सेवा ही माना धर्म

करोड़ों की भीड़ में वे अलग ही नजर आते है। ऐसी ही शख्सियत के हैं सागर कुमार। इन्हें आर्यन नर्वत के नाम से भी जाना जाता है। इन्होंने अप्रैल 2019 में अपना एक एनजीओ शुरू  किया था, जोकि आज भारत का सबसे पहला फिटनेस एनजीओ बन गया है।

Update: 2020-07-06 16:50 GMT

लखनऊ: दुनिया बहुत बड़ी है ये तो हम सब जानते हैं। इसी दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी जन्म लेते हैं, जिन्हें उनके कामों से एक नई पहचान मिलती है। करोड़ों की भीड़ में वे अलग ही नजर आते है। ऐसी ही शख्सियत के हैं सागर कुमार। इन्हें आर्यन नर्वत के नाम से भी जाना जाता है। इन्होंने अप्रैल 2019 में अपना एक एनजीओ शुरू किया था, जोकि आज भारत का सबसे पहला फिटनेस एनजीओ बन गया है।

आर्यन नर्वत ने शुरु किया भारत का सबसे पहला फिटनेस एनजीओ

आर्यन सन् 2014 से संयुक्त राष्ट्र के लिए एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही सन् 2018 की अप्रैल के बाद से वह एक कार्यक्रम का हिस्सा रहे हैं जिसका नाम "Let's Do It India"। और इसके अलावा वह Covid-19 से पीड़ित लोगों की भरपूर सहायता करने में भी आगे आए।

और तो और सिर्फ यही नहीं, वह लंबे समय से लोगों को अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर भी प्रोत्साहित करते रहते हैं। उनका जुनून केवल लोगों की मदद करने के लिए ही नहीं है, बल्कि साथ ही साथ उनकी कठिनाइयों को दूर करने के लिए प्रेरणा और प्रोत्साहन भी देते हैं।

ये भी पढ़ेंः बहुत हुआ कोरोना का रोना: अब जानिए कैसे होते हैं कोरोना के टेस्ट

लोगों की मदद कर रहे आर्यन

आर्यन न केवल एक फिटनेस एनजीओ चलाकर वास्तव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि मुख्य काम तो ये है कि वह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का बेहतर उपयोग करते हुए, उन लोगों की मदद कर रहे हैं जो अवसाद और चिंता से ग्रस्त हैं। वे उन्हें उनके लिए एक बेहतर दुनिया बनाने की उम्मीद जगा देते हैं और सच में समाज के लिए यह एक बहुत ही सराहनीय काम है।

ये भी पढ़ेंः परमाणु हथियारों से लैस खतरनाक अमेरिकी फाइटर जेट ने घेरा, कांप गई चीनी सेना

समाज के लिए जीने वालों में से हैं आर्यन

समाज को आर्यन जैसे लोगों के जरुरत हैं जो अपने अच्छे व्यवहार और आचरण के जरिए लोगों की मदद कर समाज को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। दुनिया में ऐसे बहुत कम लोग होते हैं, जो खुद के सिवाय समाज के लिए भी जीते हैं।

ऐसे में हम आशा करते हैं कि आर्यन अपने आने वाले समय में और अच्छे काम करें, बहुत सफलता प्राप्त करें और अपने माता पिता के नाम के साथ साथ भारत देश का नाम भी रोशन करें।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News