क्या आप भी ब्रेकअप के बाद इस चीज से हैं परेशान, तो पढ़ लें ये खबर

आज कल वजन बढ़ने को लेकर ज्यादातर लोग परेशान हैं। युवा अपने सेहत और बाॅडी को लेकर ज्यादा चिंतित रहते हैं और अपना कुछ समय जिम बिताते हैं। वह खूबसूरत दिखने के लिए काफी मेहनत करते हैं।

Update: 2023-09-05 01:36 GMT

नई दिल्ली: आज कल वजन बढ़ने को लेकर ज्यादातर लोग परेशान हैं। युवा अपने सेहत और बाॅडी को लेकर ज्यादा चिंतित रहते हैं और अपना कुछ समय जिम बिताते हैं। वह खूबसूरत दिखने के लिए काफी मेहनत करते हैं।

लेकिन आज हम आपको एक दूसरी जानकारी देंगे कि क्योंकि कुछ लोगों का लगता है कि लंबे रिलेशनशिप के बाद अगर ब्रेकअप हो गया है, तो उनका वजन बढ़ेगा। जो लोग ऐसा सोचते हैं तो हम उनके बता दें कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें...बैंक घोटालों से हैं परेशान! तो यहां लगाएं पैसा, हो जाएंगे मालामाल

दरअसल एक रिसर्च में सामने आया है कि भावनात्मक रूप से जिंदगी में कुछ उथल-पूथल या ब्रेकअप के बाद औसतन लोगों का वजन बढ़ता नहीं है।

रिसर्चर्स का कहना है कि लोग कभी-कभी खाने का इस्‍तेमाल नेगेटिव फीलिंग्‍स से निपटने के लिए करते हैं जिसके बाद फास्ट फूड उनकी पसंद बन जाता है।

यह भी पढ़ें...फोन पर बंपर छूट: इस दिन Amazon पर शुरू होगा मेला, देखें पूरी डीटेल्स

यह शोद Journal of the Evolutionary Studies Consortium में प्रकाशित हुआ है। इसके लिए रिसर्चर्स ने ब्रेकअप के बाद लोगों का वजन बढ़ता या नहीं यह जानने के लिए दो रिसर्च किए।

पहले शोध के लिए रिसर्चर्स ने 500 से ज्यादा लोगों से पूछा कि क्‍या उनका एक साल के अंदर ब्रेकअप हुआ है और उससे उनका वजन बढ़ा या घटा है। इसमें 62.7 प्रतिशत लोगों ने बताया कि उनका वजन नहीं बढ़ा है।

यह भी पढ़ें...एक ऐसी जगह: जहां दिखती हैं जलपरियां, साथ ही बुरी आत्माओं का साया भी…

दूसरे रिसर्च में शोधकर्ताओं ने 261 नए लोगों पर शोध किया। सवाल था कि क्या उन्‍होंने लॉन्‍ग टर्म रिलेशनशिप टूटने को एक्‍सपीरियंस किया है और इसके बाद उनका वजन बढ़ा या घटा है। इसमें 65.13 प्रतिशत लोगों ने माना कि रिलेशनशिप टूटने के बाद उनका वजन नहीं बढ़ा है।

Tags:    

Similar News