Rangoli Vastu Tips: दिवाली पर कौन सी दिशा में बनाएं किस रंग की रंगोली, जानें वास्तु टिप्स

Diwali 2024 Rangoli Vastu Tips: भारत में त्योहारों पर रंगोली बनाने की परंपरा सदियों पुरानी है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, रंगोली बनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-13 17:30 IST

Rangoli Vastu Tips (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Diwali Rangoli Vastu: दिवाली का त्योहार आने में बस कुछ ही दिन का समय बाकी है। इस साल 1 नवंबर 2024 को दिवाली (Diwali 2024 Date) मनाई जाएगी। यह हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे खूब धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा की जाती है। घर को दीयों, लाइटों, फूलों और रंगोली से सजाया जाता है। दिवाली के मौके पर आपको हर घर में सुंदर-सुंदर रंगोली (Diwali Rangoli) देखने को मिल जाएगी। लेकिन क्या आप जानते हैं दीपावली पर घर में रंगोली बनाते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं रंगोली से जुड़े वास्तु शास्त्र को।

दिवाली पर क्यों बनाते हैं रंगोली (Diwali Par Rangoli Kyun Banate Hain)

सबसे पहले बात करते हैं कि दिवाली के दिन रंगोली क्यों बनाई जाती है। बता दें सनातन धर्म में केवल दिवाली ही नहीं बल्कि हर पर्व पर रंगोली बनाई जाती है। भारत में फेस्टिवल के मौके पर रंगोली बनाने की परंपरा सदियों पुरानी है। इसके कई मायने होते हैं। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, रंगोली बनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। इसके अलावा रंगोली बनाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। साथ ही घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।

वहीं, दिवाली पर रंगोली बनाने को लेकर मान्यता है कि इस दिन माता लक्ष्मी हर घर में प्रवेश करती हैं। इसलिए उनके स्वागत के लिए मुख्य द्वार, आंगन, पूजा घर को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए रंगोली अवश्य बनानी चाहिए। इससे माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है और वह सुख-समृद्धि और धन-वैभव का आशीर्वाद देती हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

रंगोली से जुड़ा वास्तु नियम और शुभ रंग (Rangoli Vastu Tips And Subh Color)

अगर आप दिवाली की डेकोरेशन करते समय कुछ वास्तु के नियमों को ध्यान में रखेंगे तो इससे आपको जीवन में खुशियां, शांति और सफलता मिलेगी। साथ ही घर की नकारात्मकता भी खत्म होगी। चलिए जानते हैं दिशाओं के हिसाब से रंगोली के शुभ रंग। यानी किस दिशा में किस रंग से रंगोली बनानी चाहिए (Kis Disha Mein Kon Si Rangoli Banaye Vastu Niyam)।

1- पूर्वमुखी घर में मुख्यद्वार पर लाल, पीला, हरा, नीला, गुलाबी और नारंगी आदि रंगों का इस्तेमाल करके रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे घर में समृद्धि बनी रहती है। पूर्व दिशा में अंडाकार रंगोली डिजाइन बनाना चाहिए। इससे जीवन में खुशहाली और व्यवसाय में तरक्की हासिल होती है।

2- उत्तर दिशा में लहरदार या लहरिया आकार की रंगोली बनाना अच्छा माना जाता है। इस दिशा में पीला, हरा, आसमानी और नीला आदि रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे जीवन में स्पष्टता और तरक्की के नए अवसर बनते हैं। साथ ही ऐसा करके आप धन को भी आकर्षित कर सकते हैं।

3- दक्षिण दिशा की बात करें तो इस दिशा में रंगोली बनाने के लिए नीले के अलावा किसी भी रंग का चयन किया जा सकता है। इस दिशा में भी लहरिया आकार की रंगोली बनाने से परहेज करें। कहते हैं ऐसा करने से मान-सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ता है।

4- पश्चिम दिशा में रंगोली बनाने के लिए सुनहरे और सफेद रंग का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। इनके अलावा लाल, पीला, हरा रंगों का भी चयन किया जा सकता है। लेकिन काले रंग से परहेज करें। पश्चिम दिशा में गोलाकार रंगोली बनानी चाहिए। इससे कर्मशक्ति में बढ़ोत्तरी होगी।

नोट- यह खबर पौराणिक मान्यताओं पर आधारित है। इस पर अमल करने से पहले संबंधित जानकार से सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News