अगर ज्यादा सोते हैं तो हो जाइए सावधान: हो सकती है ये बड़ी बीमारी

भरपूर नींद सेहत के लिए बेहद जरुरी है, नहीं तो इससे आपके सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन अगर आप ज्यादा समय तक सोते हैं तो ये भी आपके सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

Update: 2019-12-19 03:52 GMT

भरपूर नींद सेहत के लिए बेहद जरुरी है, नहीं तो इससे आपके सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन अगर आप ज्यादा समय तक सोते हैं तो ये भी आपके सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। जी हां, हाल ही में एक नई रिसर्च में ये पाया गया है कि जो लोग जरुरत से ज्यादा सोते हैं, वो लोग स्ट्रोक का शिकार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 19 DEC: ब्रेकअप या प्यार, कुछ तो होगा इन राशियों के साथ, जानिए राशिफल

डेढ़ घंटे से ज्यादा सोते हैं तो हो सकता है स्ट्रोक का खतरा

एक रिसर्च में ये संकेत दिया गया है कि, जो लोग दोपहर के दौरान डेढ़ घंटे (90 मिनट) से अधिक देर तक झपकी लेते हैं, उन्हें बाद में चलकर 30 मिनट तक की झपकी लेने वाले लोगों के मुकाबले स्ट्रोक होने का खतरा 25 फीसदी अधिक होता है। रिसर्च में ये भी देखा गया कि जो लोग नींद नहीं लेते थे, उनमें 30 मिनट तक की झपकी लेने वाले लोगों के मुकाबले स्ट्रोक होने का खतरा बिल्कुल भी नहीं था।

रिसर्च के लेखक वुहान के मुताबिक, रिसर्च में ये सामने आया है कि, जो लोग अधिक समय तक सोते हैं उनमें कोलेस्ट्रॉल के स्तर में विपरीत परिवर्तन और मोटापे में बढ़ोत्तरी देखी गई। जो कि स्ट्रोक के लिए जोखिम कारक हैं। लंबी समय तक झपकी लेना और सोना, एक निष्क्रिय जीवन शैली (passive lifestyle) का परिणाम है। जिनका संबंध स्ट्रोक के बढ़ते जोखिमों से भी है।

यह भी पढ़ें: नागरिकता कानून! रविशंकर प्रसाद ने कहा- टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़ी है कांग्रेस

रिसर्च में चीन के 31,750 लोगों को, जिनकी एवरेज एज 62 थी, शामिल किया गया था। जब रिसर्च की शुरुआत हुई थी, तब इन लोगों में स्ट्रोक के कोई भी कारक नहीं थे। रिसर्चर्स ने इन लोगों का 6 साल अनुसरण किया। इन 6 सालों के दौरान स्ट्रोक के कुल 1,557 मामले सामने आए थे।

रिसर्च से यह निष्कर्ष निकला कि, रात के समय 9 घंटे या उससे अधिक समय तक सोने वाले लोगों में स्ट्रोक होने की संभावना 23 फीसदी अधिक थी। जो कि लोग रात के दौरान 7 घंटे या उससे कम घंटे तक सोने वाले लोगों के मुकाबले अधिक था।

यह भी पढ़ें: GOOD NEWS: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, इन विद्यालयों में पढ़ने का सपना होगा पूरा

Tags:    

Similar News