GIRLS शरीर के इस अंग का रखें खास ख्याल, नहीं तो खूबसूरती पर लगेगा दाग

सर्दियों का मौसम जाने को तैयार है गर्मियों का मौसम आने वाला हैं और इस मौसम में लड़कियां अक्सर कट स्लीव पहनना पसंद करती हैं। लेकिन जरा संभलकर कहीं कट स्लीव में नजर ना आने लगे आपके डार्क अंडरआर्म्स और आपको शर्मिंदा ना कर दे। जी हां, देखा गया हैं कि लड़कियां अपने चहरे को तो खूबसूरत बनाने के कई जतन कर लेती हैं ले

Update: 2020-02-27 04:02 GMT

जयपुर सर्दियों का मौसम जाने को तैयार है गर्मियों का मौसम आने वाला हैं और इस मौसम में लड़कियां अक्सर कट स्लीव पहनना पसंद करती हैं। लेकिन जरा संभलकर कहीं कट स्लीव में नजर ना आने लगे आपके डार्क अंडरआर्म्स और आपको शर्मिंदा ना कर दे। जी हां, देखा गया हैं कि लड़कियां अपने चहरे को तो खूबसूरत बनाने के कई जतन कर लेती हैं लेकिन अंडरआर्म्स के कालेपन पर ध्यान नहीं देती हैं। इसलिए कुछ ऐसे नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से अंडरआर्म्स आपकी खूबसूरती की पहचान बनेंगे। जानते हैं इनके बारे में।

यह पढ़ें....रखते हैं सप्ताह में एक दिन उपवास तो जान लीजिए इसके फायदे होंगे या नुकसान

 

*मार्केट में मौजूद चारकोल युक्त फेस मास्क भी अंडरआर्म्स पर अप्लाई कर सकते हैं। मास्क अप्लाई करने के बाद नींबू के छिलके से मास्क को रगड़कर त्वचा से हटाएं।

*अंडरआर्म्स क्लीन एंड क्लीयर करने का तरीका है बेसन, दही और हल्दी का स्किन मास्क। एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन और 1 चम्मच दही लें, उसमें 1 टीस्पून हल्दी ऐड करें। इस पैक को 10 मिनट तक अपनी अंडरआर्मस पर लगाकर रखें। उसके बाद हल्के हाथों से रगड़कर पैक उतार दें। ऐसा हफ्ते में 2 से 3 बार करें। इससे आपका अंडरआर्म्स आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे।

 

*चेहरे और स्किन के दाग-धब्बे दूर करने के लिए चावल का आटा बेहद फायदेमंद है। चावल के आटे में 1 चम्मच दही और 1 टीस्पून बेकिंग सोडा मिलाकर काली पड़ी त्वचा पर लगाएं। हल्के हाथों से रगड़ने के बाद पानी के साथ स्किन साफ कर लें।

*अंडरआर्म्स क्लीन करने के लिए अंडे की सफेदी भी मददगार है। अंडे का व्हाइट भाग डल पड़ी, स्किन पर अप्लाई करें। जब पैक सूख जाए तो थोड़ा सा बेसन या फिर पाम स्टोन के साथ हल्के हाथों से त्वचा रगड़ें। ऐसा आप हफ्ते में 1 बार जरुर करें।

यह पढ़ें....काम की जगह जब होने लगे इनसे प्यार तो खुद को कैसे संभालेंगे आप, जानिए ये TIPS

*विटामिन-सी युक्त नींबू, संतरा और आंवले का रस भी डार्क अंडरआर्म्स को दूर करने में मदद करता है। आप एक डिब्बी में 1 नींबू का रस, 1 चम्मच शहद और ग्लिसरीन मिलाकर घोल तैयार करके रख लें, हफ्ते में 2 बार इस घोल के साथ अंडरआर्म्स की मसाज करें। कालेपन के साथ-साथ अंडरआर्म्स में से आने वाली स्मैल भी दूर होगी।

Tags:    

Similar News