Independence Day 2024: देशभक्ति से भरे इन खास मैसेज, कोट्स को भेजकर मनाएं आजादी का जश्न

Swatantrata Diwas Wishes In Hindi: 15 अगस्त को देश में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस राष्ट्रीय पर्व पर देशभक्ति से भरे इन मैसेज, कोट्स और शायरी को भेज सकते हैं।

Written By :  Shreya
Update: 2024-08-08 05:34 GMT

Independence Day (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Independence Day Wishes 2024 In Hindi: 15 अगस्त का दिन सभी भारतवासियों के लिए बेहद खास है। ये वही दिन है, जब भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। देश के वीर सपूतों, स्वतंत्रता सेनानियों और वीरांगनाओं के योगदान और विद्रोह का ही नतीजा रहा कि 15 अगस्त 1947 को देश ने स्वतंत्रता की पहली सुबह देखी। जिसके बाद से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस (Swatantrata Diwas) के रूप में मनाया जाने लगा।

देश में हर साल इस राष्ट्रीय पर्व के दिन देश के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किला से ध्वजारोहण और देश के संबोधित करते हैं। देश की सेनाएं भी शक्ति प्रदर्शन करती हैं। इसके अलावा सभी स्कूलों में प्रोगाम और ध्वजारोहण किया जाता है। भारत की गली गली में सभी देशवासियों में देशभक्ति का जज्बा भरा होता है। आप इस खास दिन अपने परिवार, खास दोस्तों और प्रियजनों को खास संदेश के जरिए स्वतंत्रता दिवस विश (Swatantrata Diwas Wishes) कर सकते हैं। यहां हम आपके साथ कुछ विशेज, शायरी और कोट्स शेयर कर रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस मैसेज, विश, कोट्स (Independence Day Wishes, Messages And Quotes In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें,

शहीदों के दिल में थी वो ज्वाला याद कर लें,

जिसमें बहकर आज़ादी पहुंची थी किनारे पर,

देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

2- कुछ नशा तिरंगे की आन का है,

कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,

हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा,

नशा ये हिन्दुस्तान का है।

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

3- विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी,

गर्व है हमें हमारी पहचान पर,

कि हम सब हैं हिंदुस्तानी।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

4- हमारे हर रिवाज की, भारत के सभ्य समाज की,

प्रतीक है आजादी, लोकतंत्र के पाक इंसाफ की।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

5- दे सलामी इस तिरंगे को, जिस से तेरी शान है,

सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक दिल में जान है।

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

6- मुकम्मल है इबादत और मैं वतन ईमान रखता हूं,

वतन के शान की खातिर हथेली पर जान रखता हूं।

क्यों पढ़ते हो मेरी आंखों में नक्शा किसी और का,

देशभक्त हूं, दिल में हिंदुस्तान रखता हूं।

हिंदुस्तान जिंदाबाद, जय हिन्द, जय भारत!

7- आओ झुक कर सलाम करें उनको,

जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है,

खुशनसीब होता है वो खून,

जो देश के काम आता है।

जय हिन्द, जय शहीद!

8- हर एक दिल में हिंदुस्तान है,

राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है।

भारत मां के बेटे हैं हम,

इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

9- न हिंदू हैं, न मुस्लिम,

हम तो हैं भारतवासी।

बरसों पहले छोड़ दी हमने अंग्रेजों की गुलामी,

अब है भ्रष्टाचार को देश से खदेड़ने की बारी।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

10- जमाने भर में मिलते हैं आशिक कई,

मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता,

नोटों में लिपट कर, सोने में सिमटकर मरे हैं कई,

मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफन नहीं होता।

Happy Independence Day 2024

11- सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,

देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

12- सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है।

जहां जाति-भाषा से बढ़कर, देश-प्रेम की धारा है।

निश्छल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा है।

Happy Independence Day 2024

Tags:    

Similar News