Kodo Millet Benefits: अपनी डाइट में शामिल करें कोदो, कई बीमारियों से रहेंगे दूर, जानें इसके फायदे

Kodo Millet Benefits: कई पोषक तत्वों से भरपूर कोदो मिलेट के सेवन से कई बीमारियां दूर होती हैं। बच्चों और महिलाओं के लिए भी ये लाभकारी होता है।;

Update:2023-07-23 12:39 IST
Kodo Millet Benefits: अपनी डाइट में शामिल करें कोदो, कई बीमारियों से रहेंगे दूर, जानें इसके फायदे
Kodo Millet health Benefits (Image- Social Media)
  • whatsapp icon

Kodo Millet Benefits: ऐसे कई खाद्य पदार्थ हैं, जो हमारी हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते है। इन्ही खाद्य पदार्थों में शामिल है पोषक तत्वों से भरपूर कोदो मिलेट। यह एक प्रकार का मोटा अनाज होता है। जिसमें प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैलोरी, फैट, कैल्शियम, आयरन, पॉलीफेनॉल, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। यह कई बीमारियों में फायदा करता है। बच्चों और महिलाओं के लिए भी लाभकारी होता है। लेकिन ज्यादातर लोग कोदो के बारे में नहीं जानते हैं। इसी क्रम में आज हम आपको इसे खाने के फायदे बता रहे हैं।

लखनऊ आयुष चिकित्सालय की डॉ. चारू गाबा के मुताबिक, मोटे अनाज सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, इसमें कोदो भी शामिल है। अगर सीमित मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो, कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

Also Read

अगर आप डायबिटीज के रोगी हैं, तो आपको कोदो का सेवन करना चाहिए। कोदो ग्लाइकेटेड हीमोग्लोबिन के स्तर को कम करता है और इंसुलिन के स्तर को बढ़ाकर ब्लड शुगर को कम करता है। इसलिए आप अपनी डाइट में कोदो मिलेट को शामिल कर सकते हैं।

दिल के लिए लाभकारी

कोदो का सेवन करना दिल के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते है। सेल्स और टिश्यू को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को भी कम करते है। कोदो से ब्लड प्रेशर स्तर भी कंट्रोल होता है। कोदो फायदेमंद है, लेकिन आपको गंभीर दिल की बीमारी है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

वेट लॉस में सहायक

कोदो अनाज वेट लॉस करने में भी काफी फायदेमंद होता है। यह मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाता है। कमर, पेट और जांघों की चर्बी को कम करता है। आपको बता दें कि सिर्फ कोदो के खाने से ही आपका वजह कम नहीं होगा, इसके लिए एक्सरसाइज भी जरूरी है।

जोड़ों के दर्द में लाभकारी

अगर आपके जोड़ों में दर्द होता है, तो आपको कोदो का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि इसे खाने से जोड़ो के दर्द में राहत मिलती है। दरअसल इसमें कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है, जिससे जोड़ो में दर्द कम होता है

पेट के रोगों करें दूर

कोदो पेट से जुड़े रोगों भी दूर करता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन के लिए काफी अच्छा होता है। फाइबर अपच, गैस और कब्ज की समस्या ठीक करता है। अगर आपको भी पेट की समस्याएं हैं, तो आप अपनी डाइट में कोदो शामिल कर सकते हैं। ये आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

Tags:    

Similar News