Mukesh Ambani New House: बाप रे बाप इतना महंगा घर, मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे के लिए ख़रीदा दुबई में आलीशान महल

Mukesh Ambani New House in Dubai: मुकेश अंबानी ने दुबई में अपना एक बेहद आलीशान घर खरीदा है वहीँ आपको बता दें इसकी कीमत भी करोड़ों में है। इतना ही नहीं ये घर किसी महल से कम नहीं है।

Update:2023-07-14 07:53 IST
Mukesh Ambani New House in Dubai (Image Credit-Social Media)

Mukesh Ambani New House in Dubai: भारत के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शामिल मुकेश अंबानी अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से ही ये मुकाम हासिल किया है। जिसकी वजह से आज वो अरबों की संपत्ति के मालिक हैं। लेकिन शायद बहुत कम लोग जानते होंगे इतने पर भी वो बेहद सादा जीवन जीते हैं। भले ही दुनिया की महंगी से महंगी चीज़ और सुख सुविधाएं उन्हें बेहद आसानी से प्राप्त हों लेकिन फिर भी वो अपने जीवन को सिंपल तरीके से जीना ही पसंद करते हैं। वहीँ उन्होंने दुबई में अपना एक बेहद आलीशान घर खरीदा है वहीँ आपको बता दें इसकी कीमत भी करोड़ों में है। इतना ही नहीं ये घर किसी महल से कम नहीं है।

मुकेश अंबानी ने बेटे के लिए दुबई में खरीदा अरबों का घर

रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी अपनी लाइफस्टाइल को लेकर अकसर चर्चा में रहते हैं वहीँ उनकी वाइफ नीता अम्बानी भी किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहतीं हैं। फिलहाल इस समय अम्बानी परिवार दुबई में खरीदे आलिशान घर को लेकर चर्चा में है।

दुबई का ये घर किसी राजमहल से कम नहीं है। उन्होंने इस घर को खरीदने के लिए करोड़ों रुपए भी खर्च किए हैं। आपको बता दें मुकेश अम्बानी ने जो घर खरीदा है वो बॉलीवुड स्टार शाहरुख़ खान के घर के बेहद करीब है। वहीँ आपको बता देते हैं कि आखिर उन्होंने इस घर को खरीदने में कितने पैसे खर्च किये हैं। जिसे जानने के बाद शायद आपके होश उड़ जाएं। दरअसल मुकेश अंबानी ने बेटे के लिए जो घर दुबई में लिए है उसकी कीमत लगभग 650 करोड़ का है।

एक एक विला है जो बेहद शानदार इंटीरियर के साथ बना है। इसे देखकर आप भी इसे किसी महल से कम नहीं कहेंगे। अम्बानी परिवार मुंबई में एंटिलिया में रहता है जिसकी चर्चा देश विदेश तक होती है। कोई उनका ये घर भी बेहद आलीशान है। इतना ही नहीं उनके घर के उपर दो हैलीपैड भी बने हुए हैं। साथ ही घर में सौ से ऊपर नौकर काम करते हैं। वहीँ कुछ लोगों का मानना है कि दुबई के घर का इंटीरियर एंटिलिया को टक्कर दे सकता है।

Tags:    

Similar News