Schezwan Fried Rice Recipe: इस तरह से 10 मिनट में बनाएं होटल जैसा शेजवान फ्राइड राइस, जानें रेसिपी

Schezwan Fried Rice Recipe: ज्यादातर लोगों को चाइनीज फूड खाना पसंद होता है। नूडल्स से लेकर मंचूरियन, चाइनीज सूप और फ्राइड राइस। अगर फ्राइड राइस आपकी फेवरेट डिश है।

Report :  Anupma Raj
Update: 2022-11-25 02:38 GMT

Schezwan Fried Rice Recipe (Image: Social Media)

Schezwan Fried Rice Recipe in Hindi: ज्यादातर लोगों को चाइनीज फूड खाना पसंद होता है। नूडल्स से लेकर मंचूरियन, चाइनीज सूप और फ्राइड राइस। अगर फ्राइड राइस आपकी फेवरेट डिश है तो आप शेजवान फ्राइड राइस भी जरुर खाते होंगे। शेजवान सॉस के साथ मिक्स कर इस डिश को बनाया जाता है। तो आइए जानते हैं घर पर 10 मिनट में होटल जैसा शेजवान फ्राइड राइस बनाने की रेसिपी:

शेजवान फ्राइड राइस बनाने के लिए जरूरी सामग्री (Schezwan fried rice Ingredients)

सूखी लाल मिर्च –8 से 10: सुखी लाल मिर्च

8 से 10 जवे: लहसुन

1 कप: पानी

1/2 बड़ा चम्मच: मक्के का आटा

1 बड़ा चम्मच: सिरका

1 बड़ा चम्मच: टमाटर की चटनी

स्वादानुसार: नमक

3 बड़े चम्मच: तेल

2 कप: पके हुए चावल

1 कप: मिश्रित कटी हुई सब्जियाँ (शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, ब्रोकोली, गाजर)

शेजवान फ्राइड राइस बनाने की विधि (Schezwan fried rice recipe/ Schezwan fried rice banane ki vidhi)

शेजवान फ्राइड राइस बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी लाल मिर्च को आधे घंटे तक पानी में भिगो लें। 

अब एक मिक्सर में लहसुन के साथ लाल मिर्च को पीस लें।

फिर एक पैन लें और उसमें 2 बड़े चम्मच तेल गर्म कर लें। 

इस पैन में मिर्च का मिश्रण डालें और सिरका, टमाटर की चटनी और नमक डाल दें।

इसके बाद मक्के के आटे में 2 बड़े चम्मच पानी मिला लें और पैन में डाल दें। फिर इसे एक मिनट तक अच्छी तरह पका लें। 

अब एक दूसरे पैन लें और उसमें बचा हुआ तेल गर्म करें। 

फिर जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें सभी सब्जियाँ डाल दें।

इसके बाद एक मिनट तक इन सभी सब्जियों को पका लें और इसमें थोड़ा सा स्वादानुसार नमक भी डाल दें।

ध्यान रखें जो सॉस आपने अभी तैयार किया है उसे अब इसमें डाल दें। 

अब चावलों को आप इसी पैन में डालें और इसे अच्छे तरह से मिक्स कर लें। 

फिर पैन में इसे आप 1 से 2 मिनट तक फ्राई करें। 

लिजिए तैयार है आपका फ्राइड राइस।

अब आप इसे Manchurian ya अपने पसंद किसी भी चटनी या आप चाहे तो रायता के साथ सर्व कर एंजॉय करें। 


Tags:    

Similar News