भारत की खूबसूरत जगह: महिलाओं के लिए बहुत सेफ, घूमे बिना किसी डर

भारत में सोलो वुमन ट्रैवलर्स की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसी महिलाओं के लिए सुरक्षा आज के दिन में सबसे बड़ा मुद्दा हैं। लेकिन इन जगहों पर महिलाएं बिना किसी डर-भय के घूम सकती हैं।

Update: 2020-10-27 06:50 GMT
भारत के ये खूबसूरत स्थान, महिलाओं के लिए सेफ, घूमे बिना डर

सभी को घूमना पसंद है। आज भले कोरोना संक्रमण के चलते सभी अपने घरों में रहना पसंद कर रहे हैं। धीरे-धीरे अब सभी टूरिस्ट प्लेसेस खोले जा रहे हैं। सभी अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने का प्लान तो बना ही रहे होंगे। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जो अकेले घूमना पसंद करते हैं। इनमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भी बड़ी संख्या है। भारत में सोलो वुमन ट्रैवलर्स की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसी महिलाओं के लिए सुरक्षा आज के दिन में सबसे बड़ा मुद्दा हैं। आज हम आपको भारत के उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अकेले घूमना पसंद करेंगे। ख़ास कर महिलाओं के लिए ये प्लेस सुरक्षित मानी जाती हैं। इन जगहों पर महिलाएं बिना किसी डर-भय के घूम सकती हैं।

कुफरी

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में स्थित एक छोटा-सा हिल स्टेशन है। यहां कई खूबसूरत झीलें, बर्फ से ढंके पहाड़ और कई मनोरम दृश्य हैं, जिनका आनंद लिया जा सकता है। कुफरी महिलाओं के लिए सुरक्षा के लिए काफी बढ़िया स्थान है। कुफरी अपने यहां आने वाले पर्यटकों का स्वागत भी बेहद शानदार तरीके से करता है।

मुन्नार

भारत के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है। मुन्नार चाय बागान, प्राकृतिक खूबसूरती और हरियाली के लिए मशहूर है।यह के लोगों को उनकी गर्मजोशी के लिए जाना जाता है। जो बहार से आने वाले पर्यटकों का दिल से स्वागत करते हैं।

पुद्दुचेरी

दक्षिण भारत के सबसे फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स पुद्दुचेरी। ये कई सालों तक फ्रांस का उपनिवेश रहा है। यह आप कई फ्रेंच कॉलोनियां भी देख सकते हैं। दरअसल, पूरे शहर को पूरी प्लानिंग के साथ फ्रेंच स्टाइल में बनाया गया है। पुडुचेरी के बीच बेहद शांत हैं और यहां आप घंटों अकेली बैठकर लहरों का मजा ले सकती हैं।

जयपुर

पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेहद सेफ डेस्टिनेशन है। यह का हवा महल, जल महल, सिटी पैलेस, आमेर का किला, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ का किला, जयगढ़ का किला, बिरला मंदिर, गल्ताजी, गोविंद देव जी मंदिर, गढ़ गणेश मंदिर, सांघीजी जैन मंदिर आदि को घूमा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- भारतीय सेना का करारा जवाब: पाकिस्तान में मची तबाही, कई सालों तक रखेगा याद

लेह-लद्दाख

लद्दाख की जांस्कर घाटी भारत की खूबसूरत जगहों में से एक है। यह घाटी गुफा मठों के कारण पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। साल के 9 महीने तेज बर्फ गिरती है। यहा लोग दूर दूर से रिवर राफ्टिंग और ट्रेकिंग का आनंद लेने आते हैं। घाटी बर्फीली सुन्दर चट्टानों, ऊंची-ऊंची चोटियों और निर्मल जल की सुन्दरता के लिए जानी जाती है। इस सुन्दर क्षेत्र में अकेले घूमने का मजा ही अलग होता है।

माजुली द्वीप

असम में स्थित माजुली द्वीप एक प्रमुख पर्यटन स्थान है। यहां महिलाएं बिना किसी डर के अकेली घूम सकती हैं। असम के जोरहट शहर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित माजुली द्वीप दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है।

ये भी पढ़ें…भारत और अमेरिका के बीच होगा ये बड़ा समझौता, चीन-पाकिस्तान में मची खलबली

ऋषिकेश

उत्तराखंड में हिमालय की तलहटी में बसे ऋषिकेश को योग कैपिटल के रूप में जाना जाता है। योग, रिवर राफ्टिंग और ट्रैवलिंग का मजा लेने के लिए दुनिया भर के पर्यटक ऋषिकेश आते हैं।

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग की प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ घूमने के लिहाज से बेहद सुरक्षित यह । कंचनजंगा पहाड़ की खूबसूरती, घने जंगल, मिरिक लेक, टॉय ट्रेन का मस्ती भरा सफर, लॉयड बोटैनिकल गार्डन आदि का आनंद लिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें…फ्रांस के राष्ट्रपति ने इमरान को लताड़ा, बौखलाया पाकिस्तान, जानिए क्या है पूरा मामला

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News