वैलेंटाइन डे स्पेशल: ऐसे करे पार्टनर को किस, खास हो जाएगा आपका दिन

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है लेकिन उससे पहले पूरे हफ्ते तक लोग रोजाना अलग-अलग डे सेलिब्रेट करते हैं और इसी को वैलेंटाइन वीक कहते हैं।

Update: 2020-02-13 08:28 GMT

मुंबई: 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है लेकिन उससे पहले पूरे हफ्ते तक लोग रोजाना अलग-अलग डे सेलिब्रेट करते हैं और इसी को वैलेंटाइन वीक कहते हैं। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। उसके बाद प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे, वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। आज वैलेंटाइन डे से पहले कपल्स किस डे सेलिब्रेट करते हैं। आज हम बॉलीवुड के कुछ Kissing सीन्स के बारे में बतातें जा रहे हैं जो काफी चर्चा में रह चुके हैं।

बॉलीवुड में सबसे पहले फिल्म कर्मा (1933) का किसिंग सीन आया था। ये सीन अभिनेत्री देविका रानी और अभिनेता हिमांशु राय के किसिंग सीन की खूब चर्चा हुई थी। ये किसिंग सीन 4 मिनट लंबा था। इसे बॉलीवुड के सबसे लंबे किसिंग सीन में गिना जाता है।

ये भी पढ़ें:इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप्स में WHATSAPP ने किया कमाल, अरबों लोग कर रहे इस्तेमाल

1988 में आई फिल्म दयावान में विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित का लिपलॉक आज भी पब्लिक को याद है। ये किसिंग सीन फिल्म के सुपरहिट गाने 'आज फिर तुमपे प्यार आया है' का है।

Full View

फिल्म राजा हिंदुस्तानी अपने टाइम की बॉक्स ऑफिस हिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में आमिर खान और करिश्मा कपूर का लिपलॉक काफी सुर्खियों में रहा था। ये फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी।

Full View

फिल्म धूम 2 में ऋतिक रोशन एक चोर की भूमिका में थे। उनके साथ ऐश्वर्या राय की जोड़ी नजर आई थी। उनका किसिंग सीन काफ्फी चर्चा में था। ये फिल्म साल 2006 में रिलीज हुआ था।

Full View

फैंस को हमेशा से शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी काफी पसंद रहती है। दोनों ने बहुत सी फिल्में साथ की थी लेकिन फिल्म जब वी मेट में उनके किसिंग सीन को काफी पसंद किया गया था और ये किसिंग सीन काफी वायरल भी हुआ था। जब वी मेट साल 2007 में रिलीज हुई थी।

ये भी पढ़ें:आनंदीबेन पटेल के बजट पढ़ने के दौरान विपक्षी पार्टियों के विधायकों ने जमकर हंगामा किया

साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' सिल्वर स्क्रीन पर काफी सुपरहिट रही। फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आए। फिल्म में दोनों के लिपलॉक का सीन काफी वायरल हुआ था।

Full View

2013 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के लिपलॉक की आज भी चर्चा होती है। फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच काफी किसिंग सीन हुए थे, जिनको उनके फैंस ने काफी पसंद किया था।

Full View

किसिंग के मामले में हमारे किंग खान भी पीछे नहीं रहें हैं। उनका और अनुष्का शर्मा का किसिंग सीन काफी चर्चा में रहा था। ये सीन फिल्म जब हैरी मेट सैजल का है। ये फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। अनुष्का के साथ शाहरुख का ये पहला लिपलॉक नहीं था। इससे पहले शाहरुख खान ने यश राज चोपड़ा की फिल्म जबतक है जान में कटरीना कैफ के साथ एक किसिंग सीन शूट किया था।

Full View

फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा का ये किसिंग सीन कटरीना कैफ और ऋतिक रोशन के बीच था। ये फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी।

Full View

बॉलीवुड के फेमस किसर

किस की बात हो और बॉलीवुड के फेमस किसर बॉय यानि इमरान हाशमी का नाम न आए तो ये गलत होगा। महेश भट्ट की फिल्म मर्डर में इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत के इंटीमेट लव सीन्स आज भी लोगों को याद है। इमरान हाशमी और मल्लिका का लिपलॉक भी काफी चर्चा में रहा था। ये फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी।

Full View

ये भी पढ़ें:दोषी विनय की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई

तनुश्री दत्ता और इमरान हाशमी फिल्म आशिक बनाया आपने में नजर आए थे। फिल्म में दोनों का लिपलॉक काफी चर्चा में रहा था। ये फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी।

Full View

बॉलीवुड के बाजीराव यानि रणवीर सिंह और एक्ट्रेस वाणी कपूर का लिप लॉक चर्चा में रहा था। दोनों एक्टर्स फिल्म बेफिक्रे में साथ नजर आए थे। दोनों की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

Full View

Tags:    

Similar News