अनमोल गुगनानी: फिटनेस ही नहीं यूथ आइकन भी है ये हरियाणवी छोरा

अनमोल गुगनानी दिल्ली के यूथ आइकन हैं जोकि स्वभाव के शांत होने के साथ मददगार भी हैं। अनमोल एक व्यवसायी परिवार से है जो अपने अच्छे व्यक्तित्व के लिए जाने जाता है।

Update: 2020-05-28 15:37 GMT
youth Icon Anmol Gugnani

अनमोल गुगनानी: कहते है न कि एक अच्छे इंसान के लिए धन-दौलत, रुपया-पैसा ही सब कुछ नहीं होता है। एक अच्छे और सच्चे दिल का इंसान वहीं होता है जो अपने साथ-साथ दूसरों की भलाई की चिंता करें, उनके लिए कुछ अच्छा करने का जज्बा रखता हो। तो आपको ऐसे ही एक कम उम्र में अच्छी शख्सियत रखने वाले शख्स के बारे में बताते हैं, जिनके पास धन-दौलत-शौहरत सब कुछ होने के बाद भी लोगों की मदद के लिए हमेशा कदम उठाएं हैं।

समाज सेवा में आगे हैं अनमोल गुगनानी

अनमोल गुगनानी दिल्ली के यूथ आइकन हैं जोकि स्वभाव के शांत होने के साथ मददगार भी हैं। अनमोल एक व्यवसायी परिवार से है जो अपने अच्छे व्यक्तित्व के लिए जाने जाता है। लेकिन जब आप उन्हें देखेंगें, तो आपको ऐसा नहीं लगेगा कि वह एक अमीर और जान-माने परिवार से है, स्वभाव से वह जमीन से जुड़े हुए इंसान ही लगेंगे।

अनमोल गुगनानी बहुत ही शांत और सुंदर स्वभाव के व्यक्ति हैं। वह जीवन में अनावश्यक दिखावा बिल्कुल नहीं पसंद है। ये हमेशा लोगों की मदद करने में व्यस्त रहते, साथ ही उनका जिंदगी जीने का तरीका उन युवाओं के लिए एक आदर्श उदाहरण है जो अनमोल के जैसे परिवार से हैं।

यह पढ़ें…आने लगे मन में ये भाव, तो समझ लीजिए मृत्यु के करीब हैं आप

अनमोल फिटनेस फ्रीक हैं उन्हें जिम में वेट लिफ्टेड और मशीनों के साथ अपना समय बिताना अच्छा लगता है। उन्होंने खुद अपने शरीर को बदला है जो उनके फिटनेस के मामले में दृढ़ संकल्प और रुचि के कारण ही संभव हो पाया है। अनमोल के रहने की शैली और हेल्दी खाना खाने की आदतों को कई लोगों ने अनुसरण किया है।

अनमोल गुगनानी का मानना है कि जिंदगी एक बार मिलती है तो खुले दिल से अच्छा काम करने से हमें कभी पीछे नहीं हटना चाहिए और ना हीं डरना चाहिए। अनमोल को यात्रा करना और जीवन में नई चीजें सीखना बहुत पसंद है। वे बुद्धिमान लोगों से मिलना पसंद करता है क्योंकि उसे लगता है कि विभिन्न लोगों के साथ संवाद करने से आपको जीवन में बहुत कुछ सीखने को मिलता है। अनमोल अपने पिता और दादा जी की तरह बहुत सारे सामाजिक कार्य भी करते हैं।

यह पढ़ें…किस्मत में लव मैरिज है या अरेंज, बताएगा आपका मूलांक, ऐसे जानिए

बाढ़ पीड़ितों की करी मदद

वे लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए, ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने को बढ़ावा देते हैं। साथ ही समाज के गरीब वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए नए-नए तरीके खोजा करते हैं। उनका कहना है कि जो भी स्थितियां हैं, शिक्षा और स्वास्थ्य सभी प्राथमिकताओं में शीर्ष पर हैं। कई सामाजिक गतिविधियों में मैनें काम किया जैसे कि केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद करना। उन्होंने पीड़ितों को मुफ्त भोजन, कपड़े दान किए और केरल राहत कोष में भी दान दिया। इसके साथ ही उन्होंने वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान, दिल्ली में जागरुक रैलियां, और गरीबों को हैंड सैंटीज़र मास्क का वितरण भी किया। वहीं कॉलेज के दिनों से ही ये एक महान छात्र कार्यकर्ता रहें हैं।

उनकी तरफ से इस तरह की सभी पहलों ने उन्हें एक बहुमुखी व्यक्तित्व को विकसित करने और दूसरों को आत्मविश्वास और प्रेरणा देने में मदद की है। इनके व्यक्तित्व से सभी प्रेरित होते है। इनकी इन आदतें इनके लिए हमेशा फायदेमंद होंगीं और एक सफल भविष्य दिलाएंगी।

फिटनेस फ्रीक हैं अनमोल गुगनानी

अनमोल गुगनानी के बारे में अच्छी बात यह है कि वह कभी भी सहानुभूति या प्रसिद्धि पाने के लिए चीजें नहीं करते हैं, हालांकि उन्हें अपने जीवन में ऐसी चीजों की आवश्यकता भी नहीं है। पर फिर भी वह ऐसा इसलिए करते है क्योंकि उन्हें जीवन में कुछ अच्छी चीजें करके लोगों का प्यार वो उस समय होने वाला एहसास अच्छा लगता है।

"स्वास्थ्य जीवन के साधनों को बदल सकता है"

यह उनकी यात्रा के माध्यम से देखा जा सकता है। अनमोल गुगनानी एक फिटनेस फ्रीक हैं और अपने स्वस्थ संबंधी खाने की आदतों और फिटनेस शेड्यूल का निरंतर अभ्यास करने के लिए जाने जाते हैं। वह वर्ष 2016-2017 के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के खेल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके साथ ही वह अपने ब्रांड में अपने फिटनेस कार्यक्रमों को लॉन्च करने के लिए भी उत्सुक हैं। उनके विभिन्न गुणों ने उन्हें सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स दिए हैं, चाहे वह इंस्टाग्राम हो, फेसबुक या अन्य सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News