Lucknow News: अवधी विरासत के लोक रंगो से सजेगा वाजिद अली शाह अवध महोत्सव

Update: 2023-03-14 15:55 GMT

Awadh Mahotsav: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग और उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से पहली बार पांच दिवसीय ‘वाजिद अली शाह अवध महोत्सव’ का आयोजन होगा| यह सांस्कृतिक आयोजन उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी में 18 मार्च से 22 मार्च तक किया जायेगा| अवधि तहजीब को संजो कर रखते हुए अवध महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ- साथ अवधि खानपान, शतरंज और पतंगबाजी का दिलचस्प मुकाबला भी होगा |

अवध की गंगा जमुनी तहज़ीब को संगीतमय स्वरूप, भजन, गज़ल और सूफी गायन के माध्यम से दर्शाया जाएगा| 22 मार्च तक अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सभी दर्शक व आनंद ले सकेंगे |

संस्कृति का होना चाहिए लोकतंत्रीकरण

अवध क्षेत्र कला एवं संस्कृति की बेजोड़ विरासत है | संस्कृति का लोकतंत्रियकरण कर जन सहभागिता के माध्यम से आगे बढ़ाना चाहिए | इस अवधि महोत्सव के जरिए विभिन्न क्षेत्रों के सांस्कृतिक कलाकारों को एक नई पहचान प्राप्त हुई है | 21 वीं सदी के नए जमाने में जो लोकगीत, नृत्य, व्यंजन विलुप्त हो रहे हैं उन्हें संजोने का यह महोत्सव एक अहम मौका है |

बाजरा से बने व्यंजनों का उठाएं लुत्फ

बाजरा से बनी व्यंजनों का भी आगंतुक लुत्फ उठा सकेंगे | सेहत का ध्यान रखते हुए स्वादिष्ट भोजन का दर्शको को लाभ मिलेगा| हेरिटेज वॉक जहाँ नवाबी दौर को जीवंत करेगी वहीं अवधी व्यंजन स्वाद प्रेमियों को इस महोत्सव से जोड़ेंगे |

हिमांशु सुनायेंगे किस्से तो त्रिभुवन महाराज की होंगी कथक प्रस्तुतियां

अवध महोत्सव में हिमांशु बाजपेई किस्से सुनाएंगे तो वहीं दूसरी ओर पंडित बिरजू महाराज के पोते त्रिभुवन महाराज कथक की प्रस्तुति देंगे | स्थानीय कथक नृत्यांगनाए नेहा सिंह और कातिका मिश्रा, कानपुर के डॉक्टर मेनिकामिश्रा के गायन, स्थानीय किशोर चतुर्वेदी के गायन, जयपुर से पद्मश्री उस्ताद अहमद हुसैन ग़ज़ल पेश करेंगे | मथुरा से आये नृत्य कलाकार खूबसूरत मयूर नृत्य दिखाएंगे |

अन्य आकर्षण होंगे- कथक नृत्यांगना निधि नागर कबीर द वीवर नृत्य नाटिका, पराक्रम बैंड, प्रयागराज के ढेढ़िया लोक नृत्य आदि कई अन्य आकर्षण भी होंगे |

Tags:    

Similar News