Congress Crisis In Manipur : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, 8 MLA भी दे सकते हैं झटका

Congress Crisis In Manipur : पंजाब और राजस्थान कांग्रेस में आंतरिक विवाद के बीच मणिपुर कांग्रेस में भी संकट आ गया है। मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंददास कोंथुजम ने इस्‍तीफा दे दिया।

Newstrack :  Network
Published By :  Shivani
Update: 2021-07-21 06:25 GMT

सोनिया गांधी-राहुल गांधी (फाइल फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Congress Crisis In Manipur: राज्यों में कांग्रेस पर संकट के बादल छाए हुए हैं। पार्टी के अंदर ही कलाह और कांग्रेस से बगावत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पंजाब और राजस्थान कांग्रेस में आंतरिक विवाद के बीच अब मणिपुर कांग्रेस पर भी राजनीतिक संकट आ खड़ा हुआ है। मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंददास कोंथुजम ने बुधवार को अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि कांग्रेस के 8 विधायक आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

दिसंबर में गोविंददास बनाए गए थे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

मणिपुर कांग्रसे प्रदेश अध्यक्ष गोविंददास राज्य के विष्णुपर सीट से 6 बार विधायकी का चुनाव जीत चुके है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गोविंददास को पिछले साल दिसंबर में ही पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। ऐसे में इतने कम समय में अध्यक्ष रहने के बाद अचानक गोविंददास का इस्तीफा देना कांग्रेस के लिए किसी झटके से कम नहीं। 

मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 में

गोविंददास ने ऐसे वक्त पर इस्तीफा दिया है, जब मणिपुर में भी अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। मौजूदा समय में मणिपुर में भाजपा की गठबंधन वाली सरकार है। बता दें कि मणिपुर में साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा से ज्य़ादा सीटों पर जीत हासिल की थी। इसमें कांग्रेस ने 28 सीटें हासिल की थी, जबकि भाजपा ने 21 सीटों पर जीत दर्ज कराई। इसके अलावा एनपीएफ और एनपीपी ने 4-4 सीटों पर जीत हासिल की। भाजपा ने एनपीपी, एनपीएफ और 3 निर्दलीय के समर्थन से गठबंधन की सरकार बना ली। गठबंधन के पास कुल 36 विधायक हैं।

वर्तमान में मणिपुर विधानसभा में बीजेपी के पास 25 सदस्य हैं और कांग्रेस के पास 17 सदस्य है। एनपीपी और एनपीएफ के 4-4 सदस्य और तृणमूल कांग्रेस के पास एक विधायक और 3 निर्दलीय विधायक हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के 8 विधायक आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 

Tags:    

Similar News